{"_id":"66e78e60586615f73b087929","slug":"people-suffering-from-clogged-sewers-are-finding-it-difficult-to-live-in-open-filth-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-123147-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ठप सीवर का दंश झेल रहे लोगों का खुले में गंदगी से जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ठप सीवर का दंश झेल रहे लोगों का खुले में गंदगी से जीना मुहाल
Mon, 16 Sep 2024 07:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के तेलीवाड़ा में सड़क के बीच में बिखरा पड़ा सीवर से निकाला गया गाद।
भिवानी। इस बार बरसात में भी शहर में गहरे सीवर लाइन की सफाई का काम किया जा रहा है। लोग इसे बदइंतजामी या लेटलतीफी बता रहे हैं। इस कारण लोग एक समस्या से निजात पाते ही दूसरी समस्या से जूझने के लिए मजबूर हैं। शहर के तेलीवाड़ा क्षेत्र में मुख्य सीवर लाइन की सफाई के बाद खुले में ही सड़क के बीच गंदगी के ढेर लगाए गए हैं। ये ढेर अब बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुहाल कर रहे हैं। वह खुले में गहरे सीवर से निकाली गई गंदगी डालने पर आक्रोश जता रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि वह सफाई ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। पालिका के अधिकारी भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
जिला प्रशासन के निर्देश पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी दायरे में ठप सीवर मैनहोल की सफाई का काम शुरू कराया था। शहर में मशीनों से सीवर मैनहोल की सफाई कर गंदगी को बाहर डाला जा रहा है, लेकिन ये गंदगी हाथोंहाथ नहीं उठाई जा रही है।
शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर सीवर सफाई के बाद सड़क के बीच में ही गंदगी डाली जा रही है। इससे राहगीर परेशान हो रहे हैं। वहीं, आसपास के लोग भी बदबू से बेहाल हो गए हैं। गहरे सीवर की गंदगी से इतनी तेज दुर्गंध आ रही है कि ये आधा किलोमीटर दूर तक की हवा को भी प्रदूषित कर रही है। घरों के अंदर भी लोगाें को इस बदबू ने बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन
रात के समय सफाई कर डाल रहे गंदगी बाहर
सीवर लाइनों की सफाई सुपर सकर मशीन और रोबोट मशीन दोनों ही तरीके से कराई जा रही है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ये काम एजेंसी के माध्यम से कराता है। एजेंसी के कर्मचारी ही सीवर लाइनों की सफाई का काम करते हैं। सफाई के बाद सीवर लाइन से निकाली गई गंदगी का उठान करना भी उनकी जिम्मेदारी है लेकिन ठेकेदार के कारिंदे गहरे सीवर लाइन से निकाली गई गंदगी को सूखने के लिए सड़क के बीच में ही डालकर छोड़ रहे हैं। सीवर लाइन से अचानक निकाली गई गंदगी से जहरीली गैसों के दुष्प्रभाव का भी खतरा बना रहता है। घनी आबादी के बीच कई सीवर लाइन चोक हैं, ऐसे में यहां खुले में डाली गई गंदगी लोगों की सेहत पर भी बड़ा खतरा है।
शहर के अंदर सीवर मैनहोल की सफाई का काम जारी है। संबंधित एजेंसी को सीवर लाइन की सफाई के बाद हाथोंहाथ वहां से गंदगी हटाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। अगर कहीं कोई चूक है तो निरीक्षण के बाद संबंधित एजेंसी को इस संबंध में पूछा जाएगा और खुले में डाली गई गंदगी को तत्काल उठवाया जाएगा। -सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, भिवानी।