फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People raging over the delay in the arrest of accused

आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर भड़के लोग

Mon, 10 Nov 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Mon, 10 Nov 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन

चार रोज पूर्व हुए सड़क हादसे के आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी में देरी से नाराज लोगों ने पुलिस थाने के बाहर दो घंटे दिल्ली रोड जाम किया। लोगों को समझाने आए एसडीएम व्यवहार से इतने क्षुब्ध हुए कि वार्ता बीच में ही टूट गई। बाद में शहर के मौजिज लोगों ने मध्यस्थता की और एसडीएम के दो दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोला।

विज्ञापन


रविवार सुबह साढे़ आठ बजे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोग थाने गए। लोगों का आरोप है कि जब वे थाने में न्याय मांगने पहुंचे तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाने के सामने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम का समाचार मिलने पर व्यापार मंडल प्रधान राधाकृष्ण, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश कुमार भोड़ूका, विजय शेखावत सहित नगर के प्रमुख लोग भी मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद लोहारू के एसडीएम डॉ. शालीन भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जब लोगों ने उनसे इस मामले में एक्शन लेने की बात कही तो एसडीएम भड़क उठे। इस पर लोगों ने आपत्ति व्यक्त की। नाराजगी इतनी बढ़ी कि बातचीत टूट गई। बाद में मौजिज लोगों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। दोबारा बात हुई और एसडीएम ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग 11 बजे लोग जाम खोलने पर राजी हो गए।


जिंदगी और मौत से जूझ रहा है भादर सिंह
बीते 5 नवंबर को साइकिल पर जा रहे पुराना शहर निवासी भादर सिंह को पिलानी रोड पर एक बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। साइकिल पर फेरी लगाकर अपने परिवार का पेट भरने वाला भादर सिंह आज भी हिसार के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है जबकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed