{"_id":"66f725e2c3b1209c90086075","slug":"people-divided-in-protest-against-the-comment-on-supreme-courts-reservation-decision-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-123693-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के फैसले पर टिप्पणी के विरोध में बिफरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के फैसले पर टिप्पणी के विरोध में बिफरे लोग
Sat, 28 Sep 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
दादरी गेट पर बसपा सुप्रीमो का पुतला फूंकते डीएससी समाज के लोग
भिवानी। उचाना में 25 सितंबर आयोजित रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से सुप्रीम कोर्ट के डीएससी को आरक्षण दिए जाने के फैसले पर समाज के लोगों में रोष है। डीएससी समाज के नेता भगवान दास कालिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने 42 जातियों के लिए एजुकेशन में डीएससी नियम को लागू किया है। इसका यह 42 जातियां स्वागत करती हैं।
उन्होंने कहा कि मायावती दलित हितैषी न होकर केवल एक जाति की पक्षधर हैं, इसलिए वह विरोध कर रही है। मायावती के इसी बयान से 42 जातियां उनके खिलाफ हो गई है, इसका उन्हें खामियाजा भुगतना होगा। मायावती के इस बयान से इनेलो को भी नुकसान भुगतना पड़ेगा। मायावती के साथ ही आजाद पार्टी के चंद्रशेखर द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करने पर डीएससी समाज की 42 जातियों ने कड़ा विरोध किया है।
इस दौरान डीएससी समाज के लोगों ने नारेबाजी की। इससे पूर्व जीतू पतीत पावन पाठशाला में लोग एकत्रित हुए। उसके बाद दादरी गेट पर समाज के लोगों ने बसपा सुप्रीमो के पुतला जलाया। इस अवसर पर राजकुमार सोलंकी, अनिल पेंटर, अनिल डाबला, सुरेंद्र इंदौरा, अनिल ढाबला, सुरेश किराड़, प्रदीप किराड़, कमलेश शामिल रहे।