{"_id":"6b073831c20def3fe20c6788","slug":"pain-stands-guard-where-healing-should-be-lives-struggle-against-the-biting-cold-winds-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160598-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मरहम के दर पर दर्द का पहरा, सर्द हवाओं से जूझ रहीं जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मरहम के दर पर दर्द का पहरा, सर्द हवाओं से जूझ रहीं जिंदगियां
Thu, 26 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों में टूटी खिड़कियों से सर्द हवाएं मरीजों को बेहाल कर रही हैं। वहीं बाहर लटके मधुमक्खियों के छत्तों और बंदरों के उत्पात ने मरीजों व तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
तापमान में लगातार गिरावट और सुबह-शाम बढ़ती ठिठुरन के बीच अस्पताल के जनरल और स्पेशल वार्डों की हालत चिंताजनक है। कहीं खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं तो कहीं पल्ले ही गायब हैं। रात के समय ठंडी हवाएं सीधे मरीजों के बिस्तरों तक पहुंचती हैं। भवन के रखरखाव और मरम्मत पर हर साल लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं।
ठंड से बचने के लिए तीमारदारों को अपने स्तर पर जुगाड़ करना पड़ रहा है। कई वार्डों में खिड़कियों पर पुराने कंबल, चादरें और गत्ते बांधे गए हैं। बुजुर्ग मरीजों, प्रसूताओं और नवजात शिशुओं के लिए यह स्थिति अधिक चिंताजनक है। मरीजों का कहना है कि बीमारी के साथ रातभर चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण उन्हें नींद तक नहीं आती।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले कंबल भी ठंड से बचाव के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में परिजनों को घरों से रजाई और गर्म कपड़े मंगवाने पड़ रहे हैं। खिड़कियां टूटी और खुली होने के कारण वार्डों में बंदरों का उत्पात भी बढ़ गया है। मरीज सुनीता, बिमला और उनके परिजनों ने बताया कि कई बार वार्ड स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन को समस्या से अवगत कराया लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
नागरिक अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने कहा कि वार्डों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। जिन खिड़कियों के शीशे टूटे हैं या जिनकी मरम्मत की जरूरत है, उन्हें जल्द ठीक करवाने के निर्देश संबंधित शाखा को दिए जाएंगे ताकि मरीजों को ठंड और बंदरों के कारण परेशानी न हो।
वार्डों के बाहर मधुमक्खियों के छत्तों ने भी डाला डेरा
अस्पताल के कई प्रमुख वार्डों की बाहरी दीवारों और खिड़कियों के पास मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते लटके हुए हैं। दिनभर वार्डों के आसपास मंडराती मधुमक्खियों के कारण मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों में डंक मारे जाने का भय बना रहता है।
मरीजों और परिजनों का कहना है कि कई वार्डों की खिड़कियों के शीशे टूटे होने या खुले रहने से मधुमक्खियों के भीतर घुसने का खतरा बना हुआ है। बुजुर्ग मरीजों, प्रसूताओं और नवजात शिशुओं के लिए यह स्थिति विशेष रूप से संवेदनशील है। छत्तों में हलचल होने पर अस्पताल परिसर में भगदड़ मचने या बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।