{"_id":"65c6493862a122f4ef02b1fa","slug":"opposition-to-making-the-head-of-a-private-school-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-112944-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हसला ने बोर्ड परीक्षाओं में प्राइवेट स्कूलों के मुखिया को केंद्र अधीक्षक बनाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हसला ने बोर्ड परीक्षाओं में प्राइवेट स्कूलों के मुखिया को केंद्र अधीक्षक बनाने का किया विरोध
Fri, 09 Feb 2024 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 09 Feb 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) राज्य प्रधान सतपाल सिंधु की अध्यक्षता में फरवरी 2024 में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं, ऑनलाइन डिजिटल मार्किंग, मानदेय, एनरोलमेंट एवं अध्यापकों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव एवं संबंधित शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक हुईं। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
संगठन ने बोर्ड परीक्षाओं में प्राइवेट स्कूलों में बनाए गए केंद्र पर उसी विद्यालय के मुखिया को केंद्र अधीक्षक एवं उसी विद्यालय के स्टाफ की ड्यूटी लगाने का कड़ा विरोध दर्ज कराया। बोर्ड परीक्षाओं के उड़नदस्ते में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की डयूटी न लगाने पर सहमति बनी। प्रायोगिक परीक्षाओं में बाह्य व आंतरिक प्रशिक्षक के मानदेय बढ़ोतरी पर बोर्ड चेयरमैन ने सकारात्मक रुख रखा।
बैठक में तय हुआ कि यदि बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के बीच में एक दिन की छुट्टी हैं तो ड्यूटी स्टाफ को स्कूल में उपस्थिति दर्ज नहीं करानी पडेगी। ऑब्जर्वर और अधीक्षक की ड्यूटी सब-डिवीजन स्तर एवं डिप्टी सुपरिटेंडेंट की ड्यूटी ब्लॉक स्तर पर लगाई जाएगी। स्टाफ स्टेटमैंट को अपडेट करने के लिए परीक्षाओं से 15 दिन पहले बोर्ड पोर्टल दोबारा से खोला जाएगा।
विज्ञापन
सभी प्रकार की ड्यूटी वरीयता के आधार पर लगाई जाएंगी। अबकि बार बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए क्यू आर कोड प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा एवं ओपन बोर्ड परीक्षाओं में 45 मिनट पहले परीक्षार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी और प्रत्येक कमरे में ड्यूटी दे रहे निरीक्षक को मोबाइल फोन देकर परीक्षार्थियों को सत्यापित करने का कार्य किया जाएगा ताकि प्रतिरूपण के मामलों को पहले ही पकड़ा जा सके। बोर्ड परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार की ड्यूटी मानदेय को बढ़ाने पर सहमति बनी।
बोर्ड चेयरमैन ने स्टॉफ स्टेटमेंट में पद और अनुभव आदि की गलत जानकारी भरने वाले स्कूल प्रिंसिपल को चार्जशीट करने की सिफारिश करने के निर्देश दिए। बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं में लगे प्राध्यापक ड्यूटी स्टेशन पर 12 घंटे से ज्यादा का ठहराव दिखाकर 500 रुपये डीए क्लेम कर सकेंगे। अगर किसी केंद्र अधीक्षक को प्रश्न पत्र का केंद्र दूर पड़ता है और वो अपने नजदीकी सेंटर से प्रश्न पत्र लेना चाहता है तो वो लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपना केंद्र बदलवा पाएगा।
बोर्ड की ओर से डिजिटल मार्किंग ड्यूटी लगाने से पहले अध्यापकों की सहमति लेने का प्रयास किया जाएगा और पहले दिन अध्यापकों को ऑनलाइन मार्किंग के प्रशिक्षण के साथ प्रत्येक अध्यापक को निजी तौर पर मार्किंग प्रशिक्षण की वीडियो भेजी जाएगी मार्किंग से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
ऑनलाइन मार्किंग में प्रत्येक दिन 30 उत्तरपुस्तिकाएं चेक करने के निर्देशों पर संगठन ने विरोध दर्ज कराया और केवल 20 उत्तरपुस्तिकाएं चेक कराने की मांग रखीं। मार्किंग से संबंधित मानदेय बढ़ाने की मांग पर बोर्ड चेयरमैन ने सकारात्मक आश्वासन दिया। मार्किंग में उन्हीं अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो संबंधित कक्षा को लगातार पिछले तीन साल से पढ़ा रहा हो। मार्किंग में हेड एग्जामिनर को दोबारा निरीक्षण के लिए संबंधित सेंटर पर मार्किंग कर रहे सब एग्जामिनर की ही उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सिंगल एग्जामिनर की व्यवस्था को कम से कम प्रयोग में लाया जाएगा।