फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Open school exam application date extended till 18

Bhiwani News: ओपन स्कूल की परीक्षा की आवेदन तिथि 18 तक बढ़ाई

Fri, 13 Sep 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Open school exam application date extended till 18
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल की परीक्षा सितंबर 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा ओपन स्कूल की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी, सीटीपी, अन्य राज्य सीटीपी, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी परीक्षा सितंबर 2024 के लिए पहले 10 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी सितंबर परीक्षा के लिए सीटीपी, अन्य राज्य सीटीपी, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के लिए आवेदन करना चाहते है, वे 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित अब 18 सितंबर तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन




नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम




भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में भौतिकी विभाग की तरफ से ओजोन व जीवन विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता हुई। डॉ. नवनीत ढांडा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने ओजोन परत व जीवन से संबंधित नारे लिखकर अपने लेखन का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. ललिता कुमारी व प्रो. परमानंद ने निभाई। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी द्वितीय व बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा रुचि तृतीय रही। प्राचार्य प्रो. त्रिलोकचंद ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. अजीत कुमार, प्रो. शर्मिला, प्रो. भीष्म नारायण, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. अमित कुमार, प्रो. प्रेमलता, प्रो. अंजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed