{"_id":"6a495c9cdd202b910606cc6d","slug":"open-counseling-for-vacant-seats-across-various-faculties-at-cblu-will-be-held-tomorrow-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-153455-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में विभिन्न संकायों में रिक्त सीटों पर कल होगी ओपन काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में विभिन्न संकायों में रिक्त सीटों पर कल होगी ओपन काउंसिलिंग
Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
गांव प्रेमनगर में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय का भवन।
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 6 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में ओपन काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सुबह 9 बजे अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों, उनकी सत्यापित प्रतियों तथा आवश्यक शुल्क सहित संबंधित विभाग में उपस्थित होकर ओपन काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
दाखिला पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों, पात्रता मानदंडों तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा प्रवेश पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ओपन काउंसिलिंग में भाग लेकर प्रवेश सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए सहित अन्य स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
दाखिला कोऑर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, कुशल संकाय, नवाचार तथा कौशल आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करा रहा है।
इसी कारण प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने में रुचि दिखा रहे हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें, सीटों का विवरण तथा अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।