फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On condition of PAN sullen Jewellers

पैन कार्ड की शर्त पर उखड़े ज्वैलर्स

Thu, 11 Feb 2016 12:53 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Thu, 11 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
On condition of PAN sullen Jewellers

भिवानी। दो लाख की ज्वैलरी की खरीद पर पैन कार्ड की शर्त पर सर्राफा व्यापारी उखड़ गए। बुधवार को सर्राफा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल की और रोष जताया। साथ ही लघु सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस अधिसूचना को रद करने की मांग की। सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल के कारण शहर की करीब छह सौ सर्राफ दुकानों पर ताले लटके रहे और करीब एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।

सरकार की ओर से दो लाख की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य होने की शर्त रखी है। यानी कोई भी व्यक्ति जो दो लाख या इससे अधिक के आभूषण खरीदेगा, उसके लिए पैन कार्ड अनिवार्य है और उसे पैन कार्ड की कॉपी देनी होगी। सरकार के इस निर्णय से सर्राफा दुकानदारों में रोष है। सर्राफा कमेटी के आह्वान पर बुधवार को भिवानी के सर्राफा व्यापारियों ने हड़ताल का निर्णय लिया। निर्णय के तहत सभी सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को दिनभर अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल की। सुबह करीब 10 बजे दुकानदारों ने जवाहर चौक के पास एकत्रित होकर रोष जताया। यहां रोष जताने के बाद सभी दुकानदार लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंप इस फैसले को रद करवाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में श्री सर्राफा कमेटी भिवानी के संरक्षक बृजलाल सर्राफ, प्रधान विजय किशन सर्राफ, उप प्रधान हरीश कुमार, महासचिव अनिल कुमार सर्राफ, विनोद छपारिया, अनिल कुमार, पवन कुमार, शशी कुमार, बजरंग लाल आदि मौजूद रहे।

छह सौ दुकानें बंद, एक करोड़ का कारोबार ठप

शहरभर में छोटी-बड़ी ज्वैलरी की करीब छह सौ दुकानें है। सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल के कारण इन सभी दुकानों पर बुधवार को ताले लटके रहे। हड़ताल के कारण करीब एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। अनेक लोग मार्केट में खरीददारी के लिए पहुंचे मगर दुकानें बंद होने के कारण निराश ही घर लौट गए।

कहां से लाएंगे किसान, जमींदार पैनकार्ड

व्यापारियों ने हड़ताल के दौरान कहा कि किसान, जमीदार लोग पैन कार्ड कहां से लाएंगे। व्यापारियों ने बताया कि देश की जनसंख्या सवा सौ करोड़ है। इनमें से महज 17 करोड़ के पास ही पैन कार्ड है। इनमें भी महज साढ़े तीन करोड़ प्रयोग करते है। ऐसे में यहीं कहां जा सकता है कि साढ़े तीन करोड़ ही पूरे देश में वर्किंग पैन कार्ड धारक है। जिले में तो यह आंकड़ा बेहद कम है। ऐसे में इस शर्त का कोई औचित्य नहीं बन पाएगा। शादी समारोह से दो से तीन लाख की ज्वैलरी खरीदना आम बात है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है। ऐसे में वे तो ज्वैलरी ही नहीं खरीद पाएंगे। व्यापारियों ने इस शर्त को हटाने या न्यूनतम लिमिट पांच लाख करने की मांग की।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed