फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nuh tops Haryana Education Board 12th July exam, Mahendragarh lags behind

Bhiwani News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड बारहवीं की जुलाई परीक्षा में नूंह ने टॉप किया, महेंद्रगढ़ फिसड्डी

Mon, 22 Jul 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Jul 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nuh tops Haryana Education Board 12th July exam, Mahendragarh lags behind
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12 वीं की जुलाई परीक्षा में नूंह जिला ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है, जबकि महेंद्रगढ़ जिला फिसड्डी रहा है। बोर्ड की जुलाई में हुई 12वीं की परीक्षा में 20749 विद्यार्थियों में से 10566 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 9198 परीक्षार्थियों की फिर से कंपार्टमेंट आई है। दरअसल, बोर्ड ने जुलाई में 12वीं शैक्षणिक कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा कराई थी, जिसकी डिजिटल मार्किंग पूरी होने के बाद सोमवार को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा के 19वें दिन बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि बोर्ड द्वारा जुलाई-2024 में सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा कराई गई थी, जिसका परिणाम 50.92 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 20749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 12563 छात्र एवं 8186 छात्राएं शामिल हैं। यह परीक्षा प्रदेशभर के 75 केंद्रों पर तीन जुलाई को हुई थी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में शामिल हुए 20749 परीक्षार्थियों में से 10566 उत्तीर्ण हुए और 9198 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 12563 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 6190 छात्र पास हुए व 5717 छात्रों की कंपार्टमेंट रही, जिनकी पास प्रतिशतता 49.27 रही तथा 8186 शामिल छात्राओं में से 4376 पास हुई व 3481 छात्राओं की कंपार्टमेंट रही, जिनकी पास प्रतिशतता 53.46 रही। डॉ यादव ने बताया कि इस परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल अंकन करवाया गया है। डिजिटल अंकन की पद्धति के प्रयोग के फलस्वरूप परीक्षा परिणाम रिकार्ड समय में घोषित किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच, पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं के मुकाबले छात्राओं ने फिर बाजी मारी
बोर्ड की 12वीं के कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा में छात्रों के मुकाबले छात्राओं की पास प्रतिशतता 4.91 फीसदी अधिक आंकी गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की पास प्रतिशतता 49.7 दर्ज की गई है। जबकि शहरी स्कूलों की पास प्रतिशतता 56 फीसदी से अधिक है। बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में नूंह जिला ने टॉप किया है, जबकि महेंद्रगढ़ जिला फिसड्डी रहा है।
उत्तरपुस्तिका में रुपये लगाने वाले भी स्क्रीनिंग में फंस रहे
बोर्ड अध्यक्ष ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उत्तरपुस्तिका में कुछ विद्यार्थी रुपये लगा देते थे। ऐसे विद्यार्थियों की कारगुजारी अब डिजिटल मार्किंग की स्क्रीनिंग के दौरान उजागर हो रही है। ऐसे मामलों में बोर्ड भी संबंधित विद्यार्थी पर कार्रवाई कर रहा है।
विद्यार्थियों का बढ़ा हरियाणा बोर्ड के प्रति रुझान
डॉ यादव ने बताया कि हरियाणा बोर्ड ने नकल रोकने के अलावा विद्यार्थी हित में अनेक ऐसे फैसले लिए हैं, जिसकी वजह से अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों का रुझान भी अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रति बढ़ा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में विद्यार्थियों की संख्या अब लगातार बढ़ रही है।

वर्जन::::::
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एक दिवसीय 12वीं कंपार्टमेंट की परीक्षा 3 जुलाई को कराई गई थी। परीक्षा के 19वें दिन बाद परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया है। बोर्ड लगातार छात्र हित में प्रभावी कदम उठा रहा है, इसी का नतीजा है कि परिणाम भी बेहतर आ रहे हैं।
-डॉ वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed