फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be no purchase of mustard for two days on Saturday and Sunday in nine markets of the district.

Bhiwani News: अब जिले की नौ मंडियों में शनिवार और रविवार दो दिन नहीं होगी सरसों की खरीद

Fri, 12 Apr 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no purchase of mustard for two days on Saturday and Sunday in nine markets of the district.
भिवानी। अब जिले की नौ मंडियों में शनिवार और रविवार दो दिनों तक सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद बंद रहेगी। मौसम बिगड़ने की आशंका के चलते प्रशासन सोमवार से ही मंडियों में खरीद सुचारु कराएगा। इस दौरान उठान पर जोर रहेगा। शुक्रवार को भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में 23 हजार 90 क्विंटल सरसों के साथ 1200 किसान पहुंचे। वहीं 95 किसानों के 7500 क्विंटल गेहूं के गेट पास काटे गए। जबकि पहले से ही सरसों के साथ अब गेहूं की भी बंपर आवक होने लगी है। इसी के चलते मंडियों में गेहूं और सरसों की ऊंची ढेरियां खुले आसमान के नीचे ही लगी हैं।
विज्ञापन

बारिश हुई तो लाखों क्विंटल सरसों पर पानी फिर जाएगा। भिवानी मंडी में फिलहाल 50 से 55 हजार क्विंटल गेहूं पहुंच गया है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद एजेंसी ने अभी तक खरीद नहीं की है। किसानों को भी अब दो दिन मंडी में खराब मौसम की आशंका के चलते अपनी फसल की खरीद नहीं होने तक रखवाली करनी पड़ेगी, जबकि आढ़तियों के पास भी बारिश में फसल को पूरी तरह से बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आदेश अनुसार तोशाम, लोहारू, ढिगावा, बहल, जूई, सिवानी, भिवानी, बवानीखेड़ा और चांग मंडी में 13 और 14 अप्रैल को गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे और सरसों की खरीद नहीं होगी। इस बारे में खरीद व उठान एजेंसी के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्रशासन का तर्क है कि मंडियों में सरसों की बंपर आवक है। इसी के साथ उठान भी चल रहा है। मगर ज्यादा आवक होने से दिक्कत बनी है। शुक्रवार को भिवानी में 1147 किसानों की 23 हजार 276 क्विंटल सरसों की एचडब्ल्यूसी के माध्यम से कामर्शियल खरीद कराई गई। वहीं भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में शुक्रवार को 95 किसान 7500 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे, जिनकी शेड के नीचे जगह नहीं होने पर खुले में ही ढेरियां लगवा दी गई। शाम तक किसान खरीद अधिकारियों की टकटकी लगाकर बाट देखते रहे, मगर गेहूं के एक दाना की भी खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंडियों में उठान भी धीमा चल रहा है। हैफेड ने भिवानी की चारामंडी में 30 हजार क्विंटल का उठान करा दिया है, मगर अब भी 40 हजार क्विंटल सरसों उठान के बगैर पड़ी है। इसी तरह एचडब्ल्यूसी भी अब तक 45 हजार क्विंटल सरसों की खरीद का चुकी हैं, मगर तीन हजार क्विंटल का ही उठान करा पाई है। उठान नहीं होने से किसानों का भुगतान भी अटका पड़ा है। ये किसान बैंक में पहुंचकर अपने खातों में पैसे आने की जानकारी के लिए ही चक्कर लगा रहे हैं।

मंडियों में सरसों की बंपर आवक हो रही है, ऐसे में मंडियों के अंदर व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार और रविवार को सरसों की खरीद बंद रहेगी। इस संबंध में खरीद एजेंसियों और उठान कराने वाली एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
- नरेश नरवाल, उपायुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article