फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now know the bus number, route and arrival time through LED screen and vehicle tracking system.

Bhiwani News: अब एलईडी स्क्रीन और व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से जानिए बस का नंबर, रूट और आने का समय

Thu, 22 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now know the bus number, route and arrival time through LED screen and vehicle tracking system.
सामान्य बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री।  - फोटो : 1
भिवानी। अब रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्री बस स्टैंड पर बैठे-बैठे ही बसों की सटीक जानकारी हासिल कर सकेंगे। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन और बसों में लगे व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस के माध्यम से यात्रियों को बस का नंबर, रूट, वर्तमान लोकेशन, बस डिपो और बस स्टैंड पर कितने समय में पहुंचेगी इसकी पूरी जानकारी सीधे स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव सुधारने के लिए रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगवाया है। भिवानी डिपो की सभी 220 बसें अब इस सिस्टम से युक्त हैं। इसके जरिए बस स्टैंड पर बैठे यात्री एलईडी स्क्रीन पर बस का पूरा रूट, वर्तमान लोकेशन और अनुमानित पहुंचने का समय देख सकेंगे।
विज्ञापन


ये है व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम
व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम जीपीएस और अन्य तकनीकों के जरिए वाहनों की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने वाला आधुनिक साधन है। यह किसी वाहन का रियल-टाइम स्थान, गति और उपयोग का तरीका बताता है। इस तकनीक से ईंधन की बचत, सुरक्षा में सुधार और बेड़े के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलती है। इसकी पूरी जानकारी एक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
डिपो की सभी 220 बसों में बस की लोकेशन के लिए व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाए जा चुके हैं। डिवाइस की सहायता से यात्रियों को बस स्टैंड पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन से बस के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। - दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed