{"_id":"6509db7667adcc3d48012876","slug":"now-cblu-has-adopted-a-new-trick-students-will-themselves-verify-the-documents-on-ogrs-portal-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-5679-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब सीबीएलयू ने अपनाई नई तरकीब, ओजीआरएस पॉर्टल पर विद्यार्थी स्वयं करेंगे दस्तावेज की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब सीबीएलयू ने अपनाई नई तरकीब, ओजीआरएस पॉर्टल पर विद्यार्थी स्वयं करेंगे दस्तावेज की पुष्टि
Tue, 19 Sep 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
गांव प्रेम नगर स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय।
भिवानी। विद्यार्थियों के रिजल्ट में सामने आ रही खामियों और त्रुटियों काे दूर करने के लिए सीबीएलयू प्रशासन ने अब नई तरकीब को अपनाया है। इसमें ऑनलाइन ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम (ओजीआरएस) को जल्द लागू किया जाएगा और विद्यार्थी अब खुद अपने जमा किए गए दस्तावेजों में दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे।
ओजीआरएस के तहत सीबीएलयू अब ऑनलाइन पोर्टल को चालू करने जा रहा है। ओजीआरएस साफ्टवेयर के लिए काम शुरू कर दिया गया है। आने वाले कुछ समय में इस कार्य पूरा कर लिया जाएगा और विद्यार्थियों के सामने आ रहीं त्रुटियों पर अब ऑनलाइन दर्ज करा पाएंगे। इससे विद्यार्थी को अब यूनिवर्सिटी कैंपस के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे और जल्द से जल्द विद्यार्थी की समस्या हो हल करने का काम किया जाएगा। आगामी परीक्षाओं में विद्यार्थियों से दी गई दस्तावेजों की जानकारी को सत्यापित करवाया जाएगा। ताकि विभाग और ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी को विद्यार्थी खुद सत्यापित कर सकें और त्रुटियों की गुंजाइश न के बराबर हो।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के हाल ही के जारी परीक्षा परिणामों में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के रिजल्ट में अनेक तरह की त्रुटियां सामने आई हैं। जारी किए गए रिजल्ट में कई विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाया गया तो कई विद्यार्थियों को रिजल्ट में एक से अधिक विषयों में फेल दर्शाया गया है। इसको लेकर लगातार विद्यार्थी छात्र संगठनों के साथ मिलकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। लेकिन कोई समाधान नही हो रहा। विद्यार्थी हर रोज कैंपस के चक्कर लगा रहे हैं। अब स्नातक और स्नातकोत्तर के रिजल्ट में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को नई शिक्षा नीति के तहत ग्रेड सिस्टम को लागू कर दिया है जोकि अब जारी रिजल्ट में सिर्फ ग्रेड अंक को दर्शाएगा। लेकिन विद्यार्थी फिर भी अपनी त्रुटियों को दूर कराने के लिए हर रोज कैंपस आ रहे हैं और अपनी मांग सीबीएलयू प्रशासन के सामने रखते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
पहले से जारी रिजल्ट की समस्या को लेकर विद्यार्थी कैंपस आ रहे हैं। अधिकतर त्रुटियां विभाग या विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन दी गई गलत जानकारी के आधार पर ही रिजल्ट में सामने आ रही हैं। जल्द ही इसका स्थायी समाधान किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। जल्द ही ओजीआरएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत इस तरह की समस्याओं को दूर करने का काम किया जाएगा और विद्यार्थी अपनी समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे।
-डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा निंयत्रक, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी।