फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nine people die in corona, four women, doctors sampling

कोरोना से चार महिलाओं समेत नौ लोगों ने तोड़ा दम,

Wed, 26 May 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
nine people die in corona, four women, doctors sampling
भिवानी। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं कोरोना संक्रमण के 125 नए केस सामने आए और 280 लोगों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल जिले में 1462 सक्रिय केस हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र से 389 और ग्रामीण क्षेत्र से 1073 मामले हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1730 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। वहीं 1026 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 286097 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 262691 की रिपोर्ट नेगिटिव रही। जिले में कोरोना संक्रमण के 21297 मामले मिले हैं, जिनमें से 19324 ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से 511 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1462 संक्रमित केस है, जिनमें 1270 केस होम आइसोलेट हैं और 183 अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में मीरान सीएचसी क्षेत्र के गांवों में कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले है। इस क्षेत्र में महज 100 लोग कोरोना संक्रमित हैं। वही सीएचसी लोहारू के क्षेत्र में सबसे अधिक मामले है। इस क्षेत्र में सर्वाधिक 223 कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अनुसार संक्रमित केस:
सीएचसी केस
धनाना 114
कैरू 148
लोहारू 223
मानेहरू 183
मीरान 100
तोशाम 197
जमालपुर 108
कोरोना संक्रमण से इनकी हुई मौत
मंगलवार को कोरोना संक्रमण से जिले में चार गृहिणियों की मौत हुई है। जिनमें लोहड़ बाजार से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, शहर से 48 वर्षीय महिला, ढाणी खुशहाल से 54 वर्षीय महिला, मुंढ़ाल खुर्द से 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला है। कोरोना संक्रमण से तीन किसानों की मौत हुई है। जोकि गांव खरक कलां से 60 वर्षीय व्यक्ति, सिवाड़ा से 63 वर्षीय व्यक्ति और गोकुलपुरा से 48 वर्षीय व्यक्ति है। इसके अलावा तोशाम से 64 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति और निगाना खुर्द से 53 वर्षीय साधु की मौत हो गई।

वर्जन:::::
मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कम मामले सामने आए है, जोकि जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक नागरिक होने के नाते सरकार के आदेशों का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक और सर्तक कर रहा है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed