फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

बुनियाद योजना: अंतिम दिन सर्वर रहा डाउन, प्रदेश में 73324 ने करवाया पंजीकरण

Tue, 31 Jan 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 31 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
NA
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी। संवाद
भिवानी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सरकार निशुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग की कोचिंग दे रही है। इसके लिए आवेदन करने की 31 जनवरी अंतिम तिथि थी। अंतिम दिन होने की वजह से विद्यार्थियों में आवेदन की मारामारी रही, जिसके कारण पोर्टल पर सर्वर डाउन हो गया। दोपहर बाद तो पोर्टल बिलकुल ठप हो गया, जिसके कारण वे आवेदन नहीं कर सके।
विज्ञापन

प्रदेशभर में 73324 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठ सकेंगे। बुनियाद लेवल 1 की परीक्षा सात फरवरी को होगी इसका परिणाम 14 फरवरी को जारी होगा। लेवल 2 की परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी और 27 फरवरी को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल 3 में मोटिवेशनल सेमीनार और मूल्यांकन होगा जो एक मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद 16 से 22 अप्रैल तक चयनित छात्रों के दाखिले होंगे और 24 अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी। इसी तरह दूसरे फेज में 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें टॉप 400 छात्रों को ऑफलाइन और वेटिंग के 200 छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला अनुसार पंजीकरण के आंकड़े
जिला पंजीकरण
अंबाला 5501
भिवानी 3609
चरखी दादरी 1745
फरीदाबाद 4792
फतेहाबाद 4564
गुरुग्राम 4313
हिसार 3920
झज्जर 1699
जींद 3826
कैथल 3190
करनाल 3032
कुरुक्षेत्र 3244
महेंद्रगढ़ 2451
नूहं 2716
पलवल 2313
पंचकूला 3617
पानीपत 2833
रेवाड़ी 3366
रोहतक 2763
सिरसा 5107
सोनीपत 2542
यमुनानगर 2181
बुनियाद कार्यक्रम के तहत आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को निशुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए यह बेहतर योजना है। प्रदेशभर में 73324 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित इंदौरा, नोडल ऑफिसर, बुनियाद योजना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed