फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mother's court is decorated

Bhiwani News: पहले नवरात्र को लेकर सज गए माता के दरबार, आज से नौ दिन गूंजेगा जयमाता का जयकारा

Thu, 03 Oct 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mother's court is decorated
​भिवानी के बाजार में नवरात्र की पूजा के लिए माता की मूर्ति खरीदतीं महिलाएं। 
भिवानी। नवरात्र के पहले दिन माता मंदिरों में पूजा के लिए दरबार सजा है। माता मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं बुधवार को भी शहर के बाजारों में नवरात्र पर माता पूजन सामग्री खरीद के लिए भी महिलाओं की भीड़ जुटी। पूजन के लिए माता की चुनरी, शृंगार और घट स्थापना के लिए भी पूजन सामग्री लेने के लिए बाजार में अच्छी खासी रौनक दिखाई दी। नौ दिनों तक माता मंदिरों में माता का जयकारा गूंजेगा और आस्था के दीप भी जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के नया बाजार क्षेत्र स्थित भोजा वाला देवी माता मंदिर, लाइनपार दुर्गा कॉलोनी का प्राचीन माता मंदिर में भी नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई वहीं गांव देवसर के पहाड़ी माता मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया। यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते हैं।
विज्ञापन

माता मंदिर कमेटी की तरफ से भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए दर्जनों वालंटियर तैनात किए गए हैं जबकि जिला प्रशासन की तरफ से भी यहां प्रबंध कराए गए हैं। इसके अलावा भी बाबा जहरगिरि आश्रम और पूर्वा हनुमान मंदिर में भी माता के दरबार को सजाया गया है। इन मंदिरों में भी श्रद्धालु नवरात्र के दौरान नियमित रूप से अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजन के लिए जुटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed