फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mock drill today: Health department will check its arrangements to deal with Corona

मॉक ड्रिल आज: कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग जांचेंगा अपनी व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mock drill today: Health department will check its arrangements to deal with Corona
नागरिक अस्पताल भिवानी का वार्ड भवन। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार अपनी तैयारियों में जुटा है। अब सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए किए प्रबंधों की मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान सिविल सर्जन सहित चिकित्सकों की टीम मौके पर रहेगी, जोकि इस दौरान पाई जाने वाली खामियों पर भी पैनी नजर रखेंगी। इस दौरान अगर कोई उपकरण खराब पाया जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया जाएगा। साथ ही चिकित्सक व स्टाफ को ड्यूटी के दौरान कोई संशय रहता है तो उनका प्रशिक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में दोपहर दो बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। सबसे पहले चिकित्सकों की टीम ऑक्सीजन प्लांट से की जाने वाली सप्लाई की जांच करेगी। जिसमें कितनी मात्रा में और मरीजों को किस समय ऑक्सीजन देनी है यह भी प्रत्यक्ष रूप से दिखाया जाएगा। इसके बाद वार्डों में बने ऑक्सीजन के 225 प्वाइंटों को देखा जाएगा और ऑक्सीजन कंस्टेटर और सिलिंडर की आवश्यकता और प्रयोग किया जाएगा। ऑक्सीजन संबंधित व्यवस्था के बाद आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज की देखभाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं अगर कोई मरीज की हालत गंभीर हो जाती है उसे आईसीयू में भी दाखिल किया जाएगा। जहां स्टाफ के कार्य की गहनता से जांच की जाएगी। अगर इस दौरान लगता है कि चिकित्सक या पैरा मेडिकल स्टाफ को कोई संशय है तो उनका प्रशिक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कोविड के दौरान एंबुलेंस विभाग की भूमिका भी देखी जाएगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था की जांच करना है। जिसमें अगर खामियां मिलती है तो उन्हें तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव और संक्रमित मरीजों को उपचार की व्यवस्थाओं की जांच के लिए मंगलवार दोपहर में नागरिक अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक प्वाइंट की गहनता से जांच भी की जाएगी, ताकि कोई त्रुटि है तो उसे तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया जा सके।
डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed