फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mission admission, student protest, bhiwani, seats

कॉलेजों में सीटें नहीं बढ़ने पर भड़के

Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
mission admission, student protest, bhiwani, seats
दाखिला - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में सीट वृद्धि के आदेश नहीं पहुंचाने पर एडमिशन से वंचित रहे विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालकर अपना रोष जताया। झूठे मंत्री-झूठी सरकार व पास किया तो प्रवेश दो के नारे के साथ राजकीय कॉलेज से प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राओं ने हांसी गेट पर शिक्षामंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदर्शन के दौरान एसएफआई जिला सचिव विनोद गिल ने कहा कि विद्यार्थी हित की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत रहने के बावजूद सरकार ने अड़ियल रूख अपनाया हुआ है। 21 जुलाई को शिक्षामंत्री ने प्रदेश के सभी कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी का ब्यान दिया। उसके बाद बीते रविवार 31 जुलाई को सोमवार तक आदेश पहुंचाने की ब्यानबाजी की, लेकिन अभी तक उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में कोई आदेश पत्र नहीं भेजा। शिक्षा मंत्री के बचकाने ब्यानों से विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राज्य सचिव सुमित ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के निजीकरण व सांप्रदायिकता नीतियों को बढ़ाने पर जोर दे रही है। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष राहुल सरोहा व सोनू यादव तो संचालन अक्षय व पवऱ्न ने किया। विरोध जताने वालों में अभिषेक, राकेश, सुमित, कैप्टन, नवीन, अक्षय, मनीष, पंकज, अजय, वैशाली, मौसम, निशा, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वैश्य कॉलेज पर जड़ा ताला, सीटें व तारीख बढ़ाने की मांग
एमडीयू की ओर से कॉलेजों में बढ़ाई गई 20 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन होने के बावजूद एडमिशन न मिलने से गुस्साए छात्रों ने वैश्य कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर अपना विरोध जताया। छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीटें व दाखिलों की तारीख बढ़ाने की मांग की। छात्र नेता सूर्या प्रताप ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कपिल बापोड़ा, अमित, गौरव, अरूण, पंकज, अजय विशिष्ट, साहिल, विकास, संजीव, विवेक, श्रेष्ट, आशु, शुभम, रवि, अमन, अजय, विजय, विक्रम, मंदीप, सचिन, शगुन, आकाश, विकास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed