{"_id":"6f6e0c9941df7b08f96e71c6ae331568","slug":"millions-of-drugs-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की दवाइयां जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की दवाइयां जलकर राख
भिवानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सामान्य अस्पताल के सामने दवा कंपनी के गोदाम में रविवार रात देर रात आग लग गई। आग से पूरी दुकान धधक उठी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों की दवाइयां जलकर राख हो गई।
घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की है। सामान्य अस्पताल के गेट नंबर एक के ठीक सामने बनी गली नंबर एक में जीआर फार्मेसी आयुर्वेदिक दवा कंपनी की ब्रांच है। यहां पर कंपनी से सीधे माल आता है जो भिवानी ही नहीं आसपास के जिलों में भी सप्लाई किया जाता है। रात करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। आग जब पूरी तरह फैल गई और शटर के पास से धुआं ही धुआं ही निकलने लगा तो आग का पता लगा। पड़ोस के एक दुकानदार ने इसकी सूचना दुकान मालिक बौंद गांव वासी पूनम कुमार और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। गेट बंद होने के कारण आग बुझाने में खासी मशक्कत हुई। बाद में शटर तोड़ आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों को भी आग की आशंका सताने लगी, मगर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग की घटना के दौरान शहर थाना और टीआईटी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मचारियों की मदद की। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल गोदाम संचालक पूनम कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि रात को दुकान में आग लगी थी। दमकल कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझवाई थी। दुकान मालिक ने करीब 40 लाख के नुकसान की शिकायत की है।
... वह बर्बाद हो गया
दुकान संचालक बौंद वासी पूनम कुमार ने बताया कि रात करीब एक बजे उसके पास आग की सूचना आई। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। आग से दुकानदार में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ दवाइयां बची है मगर वे भी आग के कारण दवा न रहकर जहर बन चुकी है और उन्हें भी नष्ट करना पड़ेगा। पूनम कुमार ने बताया कि यह जीआर फार्मेसी की शाखा है। यहां से भिवानी जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी दवाइयां सप्लाई की जाती है। पत्थरी, स्वास्थ्य वर्धक, दर्द निवारक, कैल्शियम, विभिन्न बीमारियों के साथ-साथ पशुओं की भी दवाइयां व कैल्शिम प्रोडक्ट थे। करीब 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया। पूनम कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि साथ वाली दुकानों में आग नहीं लगी, वरना नुकसान और ज्यादा होता।