फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Members of the cow protection group present at the meeting held at the cow hospital.

Bhiwani News: पशु सेवा के लिए गो रक्षा दल संगठन को सात जोन व दो खंड में बांटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Members of the cow protection group present at the meeting held at the cow hospital.
गौ चिकित्सालय में आयोजित बैठक में मौजूद गौरक्षा दल के सदस्य।
भिवानी। जिला कारागार के नजदीक स्थित गौ चिकित्सालय में रविवार को गो रक्षा दल की केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें गो रक्षा दल संगठन का विस्तार एवं पुनर्गठन किया गया। गो रक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने बताया कि शहर में गाय सहित अन्य पशुओं की सेवा के कार्य को और भी तेजी से करने के लिए भिवानी शहर को सात जोन व दो खंड में बांटा गया है।
विज्ञापन

इसके प्रमुख व सह प्रमुखों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं रक्तदान सेवा समिति का भी गठन किया गया। इसमें सचिन सैनी को जल संरक्षण प्रमुख, प्रदीप एनजीओ को पर्यावरण प्रमुख, गजेंद्र जांगड़ा को रक्तदान सेवा प्रमुख व बिजेंद्र रक्षक को मानव सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

संजय परमार ने बताया कि गो रक्षा दल जोन-1 के प्रमुख मोहन व उपप्रमुख रविंद्र उर्फ डॉन, जोन-2 के प्रमुख दिनेश उर्फ दिनु व उपप्रमुख दीपू नाई, जोन-3 के प्रमुख सुमित फौजी व उपप्रमुख आशीष, जोन-4 के प्रमुख अक्षय व उपप्रमुख साहिल, जोन-5 प्रमुख शुभम शर्मा उर्फ गोलू व उपप्रमुख अभी ठाकुर, जोन-6 के प्रमुख शुभम खाती व उपप्रमुख विशाल, जोन-7 प्रमुख अमन पांडे व उपप्रमुख नीरज को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लॉक-1 के प्रमुख परमबीर, ब्लॉक 2 के प्रमुख बंसी पालवास, भिवानी ग्रामीण मंडल-1 के प्रमुख बिजेंद्र रक्षक, भिवानी ग्रामीण मंडल-2 प्रमुख सादल निनान, भिवानी ग्रामीण मंडल-3 प्रमुख गोपी पालवास, भिवानी ग्रामीण मंडल-4 के प्रमुख दिनेश घुसकानी, भिवानी ग्रामीण मंडल-5 प्रमुख प्रमोद चांग, भिवानी ग्रामीण मंडल-6 प्रमुख रणधीर बापोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed