Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Married woman, driven to desperation by dowry-related harassment, dies by hanging; husband arrested

Bhiwani News: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने लगाया फंदा, पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman, driven to desperation by dowry-related harassment, dies by hanging; husband arrested
जिला नागरिक अस्पताल में महिला की मौत मामले में बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी।
भिवानी। जीतुवाला जोहड़-दिनोद रोड निवासी 29 वर्षीय नवीसा का शव शुक्रवार शाम घर में पंखे के हुक से लटका मिला। दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने पति दयाकिशन और देवर रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नवीसा की करीब पांच साल पहले दिनोद रोड क्षेत्र निवासी दयाकिशन के साथ शादी हुई थी। उनका चार साल का एक बेटा है। शुक्रवार दोपहर बाद नवीसा घर में पंखे के हुक से फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। मृतका के पिता रमेश ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पिछले कुछ समय से पति और देवर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। नवीसा ने कई बार परिजनों को प्रताड़ना के बारे में बताया था। आरोप है कि दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
शहर थाने की जांच अधिकारी मंजू ने बताया कि मृतका के पिता रमेश की शिकायत पर पति दयाकिशन और देवर रवि के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति दयाकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed