फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha's death case: Symbolic protest in Dhani Laxman today, demand for justice will be raised

मनीषा मौत मामला : ढाणी लक्ष्मण में सांकेतिक धरना आज, न्याय की उठेगी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Manisha's death case: Symbolic protest in Dhani Laxman today, demand for justice will be raised
भिवानी। मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर ढाणी लक्ष्मण में रविवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न संगठन व ग्रामीण सांकेतिक धरना देंगे। शनिवार को गांव के मुख्य चौक पर जेसीबी से जगह को समतल कर टैंट लगाया गया।
विज्ञापन

धरने में किसान नेता सुरेश कोथ सहित विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। भीड़ अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है फिर भी आने-जाने वालों के लिए व्यवस्थाएं कराई गई हैं। इसी दौरान मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने शनिवार को सिंघानी व आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया।
विज्ञापन

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि रविवार को सांकेतिक धरना व भूख हड़ताल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनकी बेटी की मौत को साढ़े तीन माह गुजर चुके हैं जबकि सीबीआई ढाई माह से जांच में जुटी है फिर भी खुलासा नहीं हुआ है। न जांच की प्रगति स्पष्ट है और न ही यह पता चल रहा है कि मामले में सीबीआई के हाथ अभी तक क्या लगा है। इसी रोष व पीड़ा को देखते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने 30 नवंबर को ढाणी लक्ष्मण में सांकेतिक धरना व भूख हड़ताल का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने बताया कि सीबीआई अधिकारी तीसरी बार दिल्ली से लौटकर जांच में लगे हुए हैं। कथित सुसाइड नोट से लेकर दिल्ली एम्स में हुए तीसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तक सभी जांच रिपोर्ट सीबीआई के पास पहुंच चुकी हैं। परिजनों ने शुरू से ही मनीषा की हत्या की आशंका जताई थी मगर अब तक किसी भी संदिग्ध आरोपी को सामने नहीं लाया गया। रविवार को धरने में न्याय की मांग दोहराई जाएगी और मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग प्रमुख रूप से उठेगी। मनीषा के पिता के अनुसार सीबीआई ने उन्हें आश्वासन दिया है कि खुलासा किए बिना दिल्ली नहीं लौटेंगे।



सीबीआई ने सिंघानी में दो घंटे की छानबीन
सीबीआई टीम शनिवार को दोपहर बाद करीब 3:15 बजे सिंघानी पहुंची और घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। झांझड़ा रोड पर स्टेडियम के पीछे खाली पड़े खंडरनुमा मकान में भी सीबीआई ने निरीक्षण किया। टीम लगभग 5:30 बजे भिवानी लौट गई। इससे पहले मनीषा के परिजनों व ग्रामीणों ने 11 नवंबर को पंचायत कर प्रशासन को 30 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद अब रविवार को पुनः पंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed