फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man dies after consuming poisonous substance, four including retired tehsildar booked

Bhiwani: जहरीला पदार्थ निकलने से व्यक्ति की मौत, सेवानिवृत्त तहसीलदार सहित चार पर केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 03:14 AM IST
सार

कोंट रोड निवासी कृष्ण ने मंगलवार को जहर निगलने के बाद वीडियो वायरल की। मृतक की पत्नी सरोज की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Man dies after consuming poisonous substance, four including retired tehsildar booked
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में जहरीला पदार्थ निगलने से कोंट रोड निवासी कृष्ण की (42) की मौत हो गई। कृष्ण ने जहर निगलने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर सेवानिवृत्त तहसीलदार सहित चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कोंट रोड निवासी मृतक कृष्ण की पत्नी सरोज ने बताया कि डोभी तालाब क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार मुखत्यार के बेटे दीपक की उनके मकान के पीछे वाली गली में पशुओं की डेयरी है। दीपक 12 सितंबर को उनके मकान के साथ लगते प्लाट में बाजरे की पुलियां उतरवा रहा था, जिस दौरान उनकी कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

 

सरोज का आरोप है कि दीपक ने उनकी बेटी नेहा, उसके बेटे राहुल सहित अन्य के खिलाफ 13 सितंबर को औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। इस मामले में सरोज और उसकी बेटी नेहा का नाम जांच में निकाला गया, जबकि अन्य ने अपनी जमानत करवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में साजन ने कांस्य जीत रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में देश को दिलाया पहला पदक

 

सरोज ने बताया कि मुखत्यार और उसकी पत्नी बिमला ने उसके पति कृष्ण को धमकी देना शुरू कर दिया और झूठे केस लगाने की धमकी दी। आरोपी दीपक की पत्नी नीलम भी उसके पति को धमकी देने लग गई। इसकी वजह से उसका पति कृष्ण मानसिक रूप से परेशान रहने लग गया। झूठे केस दर्ज करवाने के दबाव की वजह से मानसिक परेशानी में ढाणा लाडनपुर के नया बाईपास पुल के नजदीक मंगलवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। 


 

महिला सरोज ने बताया कि उनके पति कृष्ण ने जहर निगलने के बाद मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। वीडियो में आरोपियों के नाम और उनकी मौत का जिम्मेदार भी ठहराया है। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक लेकर पहुंचे, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में चार नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 
 

मृतक कृष्ण की पत्नी सरोज की शिकायत पर सेवानिवृत्त तहसीलदार मुखत्यार उसकी पत्नी बिमला, बेटे दीपक व पुत्रवधू नीलम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - रमेश चंद्र, प्रभारी, सदर पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed