फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lord Krishna was born

Bhiwani News: शंख ध्वनि एवं वेद मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण का हुआ जन्म

Tue, 27 Aug 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna was born
भिवानी के जहर गिरि आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित करते म
भिवानी। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों एवं फूलों से सजाया गया। कलाकारों ने नृत्य एवं भजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध रखा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण प्रणामी मंदिर में वृंदावन जैसा दृश्य देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत रात्रि 12 बजे शंख ध्वनि एवं वेद मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया तथा श्रीमद्भागवत के दशम स्कन्द की स्तुति द्वारा आरती की गई। कार्यक्रम में सान्निध्य स्वामी मुकुंद शरण का रहा। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण की मक्खन चोर की झांकी, नाग नथैया की झांकी, बंधन की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण प्रणामी जनकल्याण के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ही पूर्ण ब्रह्म है और उनके द्वारा दिया गया उपदेश संपूर्ण विश्व एवं मानवता के लिए उपयोगी है, युग के अनुकूल है। इस प्रकार के त्योहारों से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से भी जुड़ी रहती है, ऐसे में त्योहारों का महत्व ओर अधिक बढ़ जाता है। इस अवसर पर अशोक यादव, दिलीप मिश्रा, डाॅ. रामचंद्र शास्त्री, हनुमान तायल, रमेश अग्रवाल, अमित रावल वासिया, रामकुमार गोयल, सुभाष गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत आस्था के अनूठे संगम का देश : डाॅ. अशोक गिरि महाराज
भिवानी। हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहर गिरि आश्रम में शिवशक्ति जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। आश्रम प्रवक्ता सुरेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार व अध्यक्ष आश्रम के पीठाधीश्वर अंतरराष्ट्रीय महंत जूना अखाड़ा डाॅ. अशोक गिरि महाराज रहे। वहीं सान्निध्य बालयोगी चरणदास महाराज व जहर गिरि आश्रम के बाबा कैलाश गिरि का रहा।
आश्रम के पीठाधीश्वर महंत जूना अखाड़ा डाॅ. अशोक गिरि महाराज ने बताया कि भारत आस्था के अनूठे संगम का देश है तथा इसी आस्था पर विश्व का सबसे प्राचीनतम धर्म हिंदू धर्म जीवित है। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने कहा कि भारत के प्रत्येक हिस्से में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण की पोशाक पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों में पहला स्थान बिट्स इंटरनेशनल स्कूल रहा, वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल द्वितीय, एनडी इंटरनेशनल स्कूल, जी लिट्रा वैली स्कूल व उत्तीबाई विद्यालय तृतीय रहे। जिन्हें क्रमश: 11,000, 5,100 व 3,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
कृष्ण का शानदार किरदार निभाने पर न्यू इंडिया हाई स्कूल, दुर्गा देवी हाई स्कूल एवं राधा का किरदार निभाने पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया। बेस्ट कोरियोग्राफर का इनाम जी लिट्रा वैली स्कूल को मिला। इस अवसर पर संजय शर्मा, सुरेश यादव, नरेश सैनी, हन्नी सैनी, प्रताप सरपंच, ओमबीर सिंह तंवर, अमन बुधिया, अमरनाथ सर्राफ, रमन गर्ग, मोनू जांगड़ा मौजूद रहे।


कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में निकाली झांकी

भिवानी। श्रीराम सामाजिक सेवा समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन की उपस्थिति में आध्यात्मिक चिंतन झांकी लगाई गई। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार से परमात्मा ने आकर गीता का ज्ञान दिया और कैसे नर नारी दोनों ने अपने पांच विकारों को राजस्व अश्वमेघ यज्ञ में स्वाहा किया और श्री राधे श्रीकृष्ण की दुनिया आती है। जोकि स्वयं पश्चात लक्ष्मी नारायण बनते हैं। महोत्सव के दौरान अनेक स्कूलों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां लगाई गई थीं। इसमें संस्था की राजस्व अश्वमेघ यज्ञ पर लगाई गई झांकी दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर बीके आरती, मीडिया कोऑर्डिनेटर बीके धर्मवीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed