{"_id":"66e32ee25c42fd52f10c75a6","slug":"lineman-of-electricity-corporation-who-went-to-fix-lights-was-beaten-with-sticks-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122988-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लाइट ठीक करने गए बिजली निगम के लाइनमैन को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लाइट ठीक करने गए बिजली निगम के लाइनमैन को डंडों से पीटा
Thu, 12 Sep 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। नेहरू कॉलोनी में बिजली ठीक करने गए निगम के दो लाइनमैनों को लाठी डंडों से पीटे जाने का मामला सामने आया है। घायल निगम कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एक नामजद सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दादरी गेट लक्ष्मी नगर निवासी राकेश कुमार (41) ने बताया कि वह सेक्टर 13 स्थित बिजली शिकायत केंद्र पर रात्रि शिफ्ट की ड्यूटी पर बतौर लाइनमैन तैनात है। गत नौ सितंबर को नेहरू कॉलोनी की शिकायत के संबंध में वह और लाइनमैन सतीश नेहरू कॉलोनी में बिजली ठीक करने गए थे। वहां पर श्रीनिवास उर्फ भोदू व चार-पांच उसके दोस्त खड़े थे।
आरोपियों ने कहा कि लाइट ठीक करने इतनी देर में क्यों आए। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन दोनों की लाठी डंडों से पिटाई कर डाली। इसकी सूचना इलाके के जेई लालचंद को दी। जेई ने मौके पर पहुंचकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने बिजली निगम के लाइनमैन की शिकायत पर आरोपी नेहरू कॉलोनी निवासी श्रीनिवास उर्फ भोदू सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।