फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jam spills in Kairu gymnasium, glass of broken bottles scattered in the campus

Bhiwani News: कैरू व्यायामशाला में छलकते हैं जाम, परिसर में टूटी बोतलों का बिखरा कांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Jam spills in Kairu gymnasium, glass of broken bottles scattered in the campus
कैरू व्यायाम शाला में बने कमरे के अंदर टूटी पड़ी शराब की बोतले।
कैरू। गांव कैरू की व्यायामशाला में शराबियों के जाम छलकते हैं। परिसर में टूटी हुई बोतलों का कांच बिखरा पड़ा है। वहीं लावारिस पशु भी यहां गंदगी फैला रहे हैं, जिसकी सफाई तक नहीं हो रही है। परिसर में बना भूमिगत टैंक भी खुला पड़ा है। इससे हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन




व्यायामशाला में पीने का पानी व शौचालय मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। फर्श भी बदहाल हैं। कूड़ा कचरा बिखरा हुआ है। ऐसे व्यायामशाला में महिला, युवा व बच्चे योग करने के लिए संकोच करते हैं। क्योंकि व्यायाम खुद ही बीमार पड़ी है। कैरू आसपास के गांवों का मुख्य केंद्र है।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग ने लाखों रुपये खर्च करके लोगों को निरोग बनाने के लिए योगशाला बनाई थी। व्यायामशाला में दिनभर लावारिस पशु आराम फरमाते हैं। गांव के बाहर असामाजिक तत्वों के लिए भी व्यायामशाला बैठकर शराब पीने का भी अड्डा बना है। जो यहां पर ही कांच की बोतलों को भी तोड़ जाते हैं। इससे किसी के भी चोटिल होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----
व्यायामशाला तो बना दी लेकिन न तो कोई योग सहायक आया है न ही कभी योग होता है। व्यायामशाला होने के बावजूद भी योग दिवस कार्यक्रम कॉलेज या स्कूल में किया जाता है। ऐसे में योगशाला पशुओं का अड्डा बन गया है


-- मनोज तंवर, कैरू।

---------

लाखों रुपये की राशि खर्च करके लोगों का स्वास्थ्य चमकाने के लिए व्यायामशाला खोली गई थी। अब ऐसी हालत कि यहां कोई नहीं आता है। न यहां सुविधा है न कोई इंतजाम। प्रशासन और आयुष विभाग भी यहां कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

--बिनु कैरू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed