{"_id":"649c771075a5e3386706a48f","slug":"ishant-sharma-became-the-winner-in-50-100-and-200-meter-events-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-1304-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 50, 100 और 200 मीटर इवेंट में ईशांत शर्मा बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 50, 100 और 200 मीटर इवेंट में ईशांत शर्मा बने विजेता
Wed, 28 Jun 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी व आयोजक।
भिवानी। स्थानीय बाल भवन स्वीमिंग पूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 55 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में तैराकी स्पर्धा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान 50, 100 और 200 मीटर इवेंट में ईशांत शर्मा विजेता रहे।
स्वीमिंग पूल सचिव चेतन प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में वरिष्ठ ग्रुप के 50 मीटर फ्री स्टाइल में मोनिका ने प्रथम व निधि सोनी ने द्वितीय, लड़कों के ग्रुप एक में 15 से 17 आयु वर्ग के 50 मीटर में ईशांत शर्मा ने प्रथम, दक्ष ग्रेवाल ने द्वितीय, गौरव ने तृतीय रहे। वहीं 100 मीटर में ईशांत शर्मा प्रथम, दक्ष ग्रेवाल द्वितीय व अभिषेक जांगड़ा तृतीय, 200 मीटर में ईशांत शर्मा प्रथम, सुरविन्द्र द्वितीय व सन्नी नूनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के ग्रुप एक में 15 से 17 आयु वर्ग के 50 मीटर इवेंट में नैना ग्रेवाल ने प्रथम, श्रुति चौधरी ने द्वितीय, लड़कों के ग्रुप दो में 12 से 14 आयु वर्ग के 50 मीटर इवेंट में सिद्धार्थ चौधरी ने प्रथम, अरिहंत सिंह ने द्वितीय व दक्ष गुलिया ने तृतीय रहे। इसी प्रकार ग्रुप तीन में 10 से 11 आयु वर्ग के 50 मीटर में श्रीजन चौधरी ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय, हर्ष ने तृतिय, ग्रुप चार के 50 मीटर इवेंट में भविष्य ने प्रथम, मनन जांगड़ा ने द्वितीय, 100 मीटर में भविष्य ने प्रथम व 200 मीटर में दिवांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में ग्रुप चार में आठ से नौ आयु वर्ग के 50 मीटर में काशवी ने प्रथम व 100 मीटर में अक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप पांच में लड़कों में छह से सात आयु वर्ग के 50 मीटर में पुलकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला खेल अधिकारी व अंतरराष्ट्रीय वैटनर एथलीट जयसिंह कालीरामन ने शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद