{"_id":"682b56ce3f09ad51880970e1","slug":"indian-army-is-capable-of-giving-a-befitting-reply-to-terrorists-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-134319-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को जवाब देने में सक्षम है भारतीय सेना : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों को जवाब देने में सक्षम है भारतीय सेना : जेपी दलाल
Mon, 19 May 2025 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 May 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
लोहारू में तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री जेपी दलाल और क्षेत्र के कार्यकर्ता।
लोहारू। लोहारू में सोमवार को पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। शहीद भगत सिंह चौक पर पूर्व मंत्री जेपी दलाल और मंडल अध्यक्ष रोहताश चौहान के नेतृत्व में हजारों लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भारतीय सेना आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने में सक्षम है। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद के ठिकानों को कुचलकर पूरे विश्व को साबित कर दिखाया है।
शहर के शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए सूरजगढ़ रोड, आंबेडकर चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप तायल, मंडल अध्यक्ष रोहताश चौहान, व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, कृष्ण टीकेवाला, प्रवीण जोशी, पार्षद रवि केडिया, पार्षद संतलाल, पार्षद अजय शर्मा, सुभाष खरकड़ी, पवन कुमार, अरुण खरकड़ी, रामफल श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक बना : विधायक
भिवानी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने भिवानी में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा विधायक घनश्याम सर्राफ के नेतृत्व में निकाली गई।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक बना अैर भारत की ताकत की झलक पूरी दुनिया ने देखी। सेना केवल सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि वह राष्ट्र के आत्मसम्मान का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सपूतों के सम्मान में एक छोटा सा प्रयास है। इस मौके पर विशेष तौर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शंकर धूपड़, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज ढ़ाणा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जिंदल, जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, माधव मंडल अध्यक्ष शिवराज बागड़ी भी मौजूद रहे।