फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the name of job fraud

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

Wed, 24 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 24 Sep 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग इलाकों के 12-14 युवक व युवतियां नौकरी की चाह में यहां की एक अचार बेचने वाली फर्म से जुड़े। लेकिन, हुआ इनके साथ बहुत बुरा। सैलरी मिलना तो दूर, उनके कागजात से बैंक अकाउंट नंबर लेकर धोखाधड़ी की। भंडाफोड़ हुआ तो मुकदमा की तलवार भी इन पर लटकने लगी।

विज्ञापन


राजस्थान के नीम का थाना (सीकर) में मुकदमा दर्ज होने की सूचना इन्हें मिली तो पांव के नीचे की जमीन खिसक गई। राहत की उम्मीद लेकर ये सभी मंगलवार शाम सिविल लाइन थाना पहुंचे। लेकिन, राहत न मिलने के बाद निराश अपने घरों को लौट आए।
विज्ञापन


मामला पिछले साल का है। महम गेट चौक के पास एक अचार बेचने वाली प्राइवेट कंपनी का कार्यालय खुला। कंपनी ने शहर और आसपास के 14 युवकाें को सेल्स मैनेजर बनाया। इनमें दो लड़कियां भी शामिल है। सभी को अपने प्रोडक्ट अचार, चाय बेचने के लिए दिए। इन्हें नौ से 10 हजार रुपये मासिक देने की बात कही गई। कंपनी के निर्देश पर सभी ने बैंक अकाउंट खुलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अकाउंट खुलवाने के बाद कंपनी ने सभी की चेक बुक, एटीएम कार्ड आदि कागजात अपने पास रखे। इन युवकों ने करीब तीन-चार महीने कंपनी के प्रोडक्ट की सेल की। बाद में कंपनी ने कार्यालय बंद कर दिया। इन युवकों को भी वेतन नहीं मिला। जिसके बाद ये युवक अपने घर बैठ गए।

मगर असल खेल तो इनके अकाउंट नंबरों से खेला जा रहा था। बताया जाता है कि लॉटरी व जैकपॉट लगने की बात कहकर इन युवकों के अकाउंट में लाखों का लेन-देन हुआ। धोखाधड़ी की राजस्थान में किसी ने पुलिस को शिकायत की तो मुकदमा दर्ज हुआ। अब अकाउंट नंबर के आधार पर ये युवक फंस गए। इसकी भनक लगने पर मंगलवार सायं सभी युवक सिविल लाइन थाना पहुंचे और अपनी बात रखी।

बताया जाता है कि इस फर्जीवाडे़ में जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र के दो युवक भी शामिल है। अब सेल्स मैनेजर रखे 14 युवकों को जेल जाने की चिंता सता रही है। मामले में थाने में संपर्क किया गया तो बताया गया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। जिस बैंक में लाखों का लेन-देन हुआ वह घंटाघर चौक पर है। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर रखा है।

क्या कहती है राजस्थान पुलिस
सीकर जिले के नीम का थाना पुलिस प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे के कन्हैया लाल नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत एक मामला अंकित किया है। हालांकि, अभी कंपनी के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।


अभी तक की जांच में सामने आया है कि भिवानी के कुछ युवकों के बैंक अकाउंट के माध्यम से कन्हैया लाल के साथ धोखाधड़ी हुई है। बैंक अकाउंट भिवानी के पीएनबी बैंक में है। जिनके नाम से बैंक अकाउंट है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed