{"_id":"6249e7c16d954f151e6809f4","slug":"in-the-greco-roman-wrestling-competition-of-boys-endurance-was-the-first-among-girls-bhiwani-news-hsr628222850","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कों की ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा में धीरज तो लड़कियों में कामना रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों की ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा में धीरज तो लड़कियों में कामना रहीं प्रथम
विज्ञापन
अजमेर अखाड़े में आयोजित सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशीप में जोरआजमाइश करते पहलवान। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। तिगड़ाना मोड़ स्थित अजमेर अखाड़े में रविवार को सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में लड़के व लड़कियों की कुश्ती का आयोजन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच ग्रीकों रोमन लड़कों में धीरज तो लड़कियों के वर्ग में कामना प्रथम रहीं।
चैंपियनशिप का शुभारंभ भिवानी कुश्ती संघ के प्रधान सूरज प्रकाश और संघ के सचिव एवं सीबीएलयू के युवा एवं कल्याण विभाग की डीन सुरेश मलिक ने किया। कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन रिटायर्ड साई हॉस्टल चीफ कोच भूपेंद्र सिंह, कुश्ती कोच सुरेश कुमार वर्मा, कोच सुरेश ग्रेवाल, कोच अमरपाल, कोच प्रीति, कोच शंभु और अजमेर अखाड़े के संचालक अजमेर सिंह की देखरेख में हुआ।
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए भिवानी कुश्ती संघ के प्रधान सूरज प्रकाश और कुश्ती कोच सुरेश वर्मा ने बताया कि फ्री स्टाइल लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता में 45 किग्रा में राजीव, 48 किग्रा में दीपक, 51 किग्रा में ललील, 55 किग्रा में दीपक, 60 किग्रा में तरुण, 65 किग्रा में रोहित, 71 किग्रा में अंकित, 80 किग्रा में दिनेश, 92 किग्रा में जनित और 110 किग्रा में मनीष प्रथम स्थान पर रहे। वहीं ग्रोको रोमन लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता में 45 किग्रा भारवर्ग में धीरज ढाणा नरसान, 48 किग्रा में राधेश्याम लहलाना, 51 किग्रा में उमेश हेतमपुरा, 55 किग्रा में सुमित ढाणी मिट्ठी, 60 किग्रा में दौलतराम ढाणा नरसान, 65 किग्रा में निशांत धारेडु, 71 किग्रा में दिनेश सांगा, 80 किग्रा में नितिन ढांगर, 92 किग्रा में रवि ढांगर, 110 किग्रा में विक्रांत मानहेरू प्रथम स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों की ग्रीको रोमन में 40 किलोग्राम भारवर्ग में कामला भीम स्टेडियम, 43 किग्रा में रविना धारेडु, 49 किग्रा में सुनीता लोहानी, 53 किग्रा में पायल मानहेरू, 57 किग्रा में कल्पना लोहानी, 61 किग्रा में दीक्षा भीम स्टेडियम और 65 किग्रा में गरिमा धारेडु प्रथम स्थान पर रहीं।