फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the awareness rally, teachers and students told about the facilities available in government schools.

Bhiwani News: जागरुकता रैली में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने बताई सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाएं

Thu, 11 Apr 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
In the awareness rally, teachers and students told about the facilities available in government schools.
कलिंगा में जागरूकता रैली में मौजूद स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी।
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित वीर शहीद राजपाल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित रूपेश के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ललित रूपेश ने कहा कि सरकारी विद्यालय हर क्षेत्र में निजी विद्यालयों से आगे है। चाहे वो सुविधाएं मिलने की बात हो या प्रतिभाओं द्वारा प्रदर्शन करने की। सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक निशुल्क पुस्तकें, निशुल्क स्वास्थय-चेकअप कैंप, खेलों का प्रबंध, छात्रवृत्ति, आधुनिक कंप्यूटर लैब, साइंस लैब एवं एजुसेट द्वारा शिक्षा का प्रबंध किया है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिभा खोज मुकाबले का भी आयोजन किया जाता है। एनएससी अधिकारी मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को एनसीसी के फायदों से अवगत करवाया। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता निशा, ममता, अर्थशास्त्र प्रवक्ता इंदू, गणित प्रवक्ता रेणु, संस्कृत प्रवक्ता शोभा, हिंदी प्रवक्ता अनिल कुमार, डाॅ. सुशील कुमारी, इतिहास प्रवक्ता कृष्ण कुमार, राजनीति शास्त्र प्रवक्ता व एनएससी अधिकारी मनोज कुमार, विज्ञान अध्यापक धर्मल सिंह, सामाजिक विज्ञान अध्ययन अध्यापक सतराम, पीटीआई राजेश कुमार, कला अध्यापक जितेंद्र कुमार, लैब सहायक नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed