{"_id":"6aca984c0e549dee43018034","slug":"improve-the-cleanliness-of-womens-toilets-and-enhance-the-registration-system-meena-parmar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158499-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शौचालयों की सफाई सुधारें, पंजीकरण व्यवस्था बेहतर करें : मीना परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शौचालयों की सफाई सुधारें, पंजीकरण व्यवस्था बेहतर करें : मीना परमार
विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण के दौरान चिकित्सक से बातचीत करती मीना परमार।
भिवानी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने शनिवार को पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शौचालयों की सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए और महिलाओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था सुगम बनाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला शौचालयों की नियमित सफाई और अस्पताल में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजन भी आते हैं इसलिए स्वच्छता और साफ पेयजल की उचित व्यवस्था जरूरी है। पंजीकरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं को पर्ची बनवाने के लिए लंबे समय तक कतारों में खड़ा न रहना पड़े।
मीना परमार ने कहा कि उपचार के दौरान लापरवाही या किसी अन्य समस्या का सामना करने वाली महिलाएं आयोग में शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। ऐसी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। निरीक्षण के दौरान डॉ. मोनिका लांबा, डॉ. रमेश लांबा और डॉ. ऋषभ उपस्थित रहे।