फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Illegal recovery increased tension between transportation and unloading contractors

Bhiwani News: अवैध वसूली से ढुलाई और अनलोडिंग ठेकेदारों के बीच तनातनी बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery increased tension between transportation and unloading contractors
हिसार के ढंढूर वेयर हाउस गोदाम में कांटे पर खड़ी सरसों से भरी गाड़ी।
भिवानी। हरियाणा सरकार ने एमएसपी पर हजारों किसानों की लाखों मीट्रिक टन सरसों की खरीद की। हालांकि अब इस सरसों के कट्टों को गोदामों तक पहुंचाने में पेंच फंस गया है। हिसार के ढंढूर स्थित वेयर हाउस के गोदामों में अनलोडिंग को लेकर वाहन चालकों से सरसों पर डेढ़ रुपये प्रति कट्टा अवैध वसूली करने से ढुलाई और अनलोडिंग ठेकेदारों के बीच तनातनी बढ़ गई। अनलोडिंग लेबर ने काम बंद कर दिया है। वहीं, भिवानी हैफेड जिला प्रबंधक ने इस मामले में वेयर हाउस हिसार के डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले की भिवानी, तोशाम और बहल मंडी में किसानों से खरीदी गई सरसों को वेयर हाउस के हिसार में ढंढूर स्थित गोदामों में ढुलाई ठेकेदारों के माध्यम से भेजा जा रहा है। जिले में फिलहाल करीब दो लाख सरसों के कट्टों का उठान होना बाकी है। बुधवार को भिवानी से हिसार के ढंढूर के वेयर हाउस गोदामों में ढुलाई ठेकेदारों की गाड़ी पहुंची, तो वहां काम करने वाली लेबर ने डेढ़ रुपये प्रति कट्टा डाला अनलोडिंग के लिए मांगा। इस पर ढुलाई और अनलोडिंग ठेकेदारों के बीच तनातनी बढ़ गई। अनलोडिंग का काम भी लेबर ने बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच अनलोडिंग ठेकेदार की ढुलाई ठेकेदार से फोन पर हुई बातचीत में डेढ़ रुपये प्रति कट्टा डाला मांगे जाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो गई। इस मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग के उच्चाधिकारियों भेजी गई। इस संबंध में भिवानी हैफेड जिला प्रबंधक राजेंद्र सिंह व हिसार वेयरहाउस जिला प्रबंधक सुमित भारद्वाज को भी मामले की शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग में अनलोडिंग ठेकेदार ने स्पष्ट कह रहा है कि जब तक डेढ़ रुपये प्रति कट्टा डाला नहीं मिलेगा, तब तक लेबर काम पर नहीं लौटेगी। नियम के अनुसार हरियाणा सरकार ने ढुलाई और अनलोडिंग का अलग-अलग ठेका दिया हुआ है। मंडियों में खरीदी गई सरसों और गेहूं को सरकारी गोदामों में पहुंचाने का काम चल रहा है। इसी बीच ये नया विवाद उपजा और हिसार के ढंढूर अनलोडिंग प्वाइंट पर काम बंद हो गया।

मेरे संज्ञान में ये मामला आया है। मैने इस संबंध में हिसार वेयर हाउस के जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया है और ढंढूर के गोदाम पर अनलोडिंग का काम चालू कराने का भी अनुरोध किया है, ताकि खराब मौसम की वजह से तेजी से उठान कराकर खरीद की जा चुकी सरसों को गोदामों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
-राजेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।

हिसार के ढंढूर गोदाम पर अनलोडिंग का काम बंद हो गया है। काम किस वजह से बंद हुआ है, अभी इस बात का मुझे पता नहीं है। मैने अनलोडिंग ठेकेदार को चेतावनी दी है कि अगर काम शुरू नहीं कराता है तो फिर नियमानुसार दूसरे ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है।

-सुमित भारद्वाज, जिला प्रबंधक वेयर हाउस हिसार।

मैंने भिवानी जिले की मंडियों से ढुलाई का काम ठेके पर लिया हुआ है। मेरी गाड़ियां मंडियों से भरकर ढंढूर वेयरहाउस के गोदामों के बाहर खड़ी हैं। अनलोडिंग के नाम पर प्रति कट्टा डेढ़ रुपये डाला की नाजायज मांग की जा रही है। नहीं देने पर अनलोडिंग लेबर ने काम बंद कर दिया है। इस संबंध में मैने विजिलेंस, डीएम वेयरहाउस और डीएम हैफेड को शिकायत देकर अनलोडिंग का काम चालू कराने की मांग की है।
-विजय बंसल टैनी, बंसल फ्लोर मिल ढुलाई ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed