{"_id":"69178614cdf417a3a40eee9b","slug":"illegal-construction-in-naurangabad-and-paluwas-comes-under-attack-farmhouse-dhaba-and-warehouse-sealed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142530-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नौरंगाबाद और पालुवास में अवैध निर्माण पर गिरी गाज, फार्म हाउस, ढाबा और गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नौरंगाबाद और पालुवास में अवैध निर्माण पर गिरी गाज, फार्म हाउस, ढाबा और गोदाम सील
Sat, 15 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव पालुवास के समीप एक अवैध गोदाम पर सील लगाती जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम।
भिवानी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने इन्फोर्समेंट ब्यूरो के एसएचओ की अगुवाई में रोहतक रोड स्थित गांव नौरंगाबाद और पालुवास के समीप अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस, ढाबा और गोदाम को सील कर दिया। जहां अनधिकृत निर्माण फल-फूल रहे थे वहां शुक्रवार को विभागीय टीम ने पहुंचकर इन्हें सील कर दिया। सीलिंग के साथ-साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई भी की गई। तीनों ही निर्माण अवैध श्रेणी में पाए गए।
जिला नगर योजनाकार विभाग और इन्फोर्समेंट ब्यूरो की संयुक्त टीम सबसे पहले गांव नौरंगाबाद पहुंची जहां कृषि भूमि पर बिना विभागीय अनुमति और बिना एनओसी के फार्म हाउस बनाया गया था। टीम ने फार्म हाउस के मुख्य गेट पर सील लगा दी। इसके बाद टीम ने नौरंगाबाद में ही खेतों के बीच अवैध रूप से बने ढाबे पर भी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।
इसी क्रम में टीम गांव पालुवास पहुंची जहां कृषि भूमि पर बिना अनुमति तैयार किए गए गोदाम की बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया। तीनों निर्माणों को विभाग ने अवैध मानते हुए मौके पर ही सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार नवीन कुमार, अश्विनी जेई, गौरव जेई और अरुण जेई मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार नवीन कुमार ने बताया कि विभाग अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहा है। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे कृषि या अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में बिना अनुमति किसी तरह का निर्माण न करें और अवैध गतिविधियों में शामिल होने से बचें।