फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Holding the torch of awareness, the health department will knock on every door for dengue prevention.

Bhiwani News: जागरुकता की मशाल हाथ में थाम स्वास्थ्य विभाग घर-घर देगा डेंगू रोकथाम के लिए दस्तक

Thu, 16 May 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Holding the torch of awareness, the health department will knock on every door for dengue prevention.
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग जागरुकता के साथ-साथ डेंगू के डंक पर लगाम लगाने के लिए घर-घर दस्तक देगा। इसके लिए जिले भर में 29 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया है। पिछले साल जिले में डेंगू के 278 मामले भी सामने आए थे, लेकिन इस साल अब तक कोई डेंगू का मरीज नहीं है। इसी के साथ जिले भर में 164 निगरानी कमेटियां भी डेंगू के मच्छर को पनपने से पहले ही खत्म कर देंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 296 तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ी है। इसी के साथ जिला मुख्यालय के अस्पताल सहित सब डिविजनल अस्पताल और सीएचसी में 74 बेडों की भी व्यवस्था करा दी है। स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में रेपिड फीवर सर्वे भी चलाएगा।
विज्ञापन

भिवानी जिले में पिछले साल 278 केस सामने आए थे। डेंगू की जांच करने से लेकर घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मच्छर के लारवा की जांच भी करेंगे। ये कर्मचारी कूलर, पानी की टंकी, फ्रीज की ट्रे तक जांचेंगे। वहीं हर घर में बुखार मरीजों की भी ब्लड स्लाइड तैयार करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के पास शहर में 17 एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 145 कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पताल के लैब कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी है। इसमें उन्हें डेंगू की जांच से लेकर कोई पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद तत्काल इसकी जानकारी विभाग को देने की हिदायतें भी दी हैं। वहीं एलाइजा टेस्ट के 600 रुपये से अधिक नहीं लेने की भी सख्त हिदायतें दी हैं। वहीं कार्ड का टेस्ट मान्य नहीं होगा। कई बार कार्ड के टेस्ट के भी प्राइवेट अस्पतालों में मरीज से 600 रुपये वसूले जाते हैं, ऐसा करना नियमों के विरुद्ध होगा।
पीएचसी, सीएचसी पर मनाया जाएगा डेंगू दिवस
स्वास्थ्य विभाग विश्व डेंगू दिवस पर जिलेभर की 22 पीएचसी और सात सीएचसी के अलावा सब डिविजनल अस्पतालों में विश्व डेंगू दिवस मनाया जाएगा। वहीं जिला मुख्यालय पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्राइंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें छात्राएं डेंगू से बचाव और उसके लक्षणों पर आधारित जागरुकता पोस्टर व पेंटिंग तैयार करेंगी। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग पुरस्कृत भी करेगा।

मच्छर जनित से हाेने से वाली बीमारियां
- मलेरिया।

- डेंगू बुखार।

- जीका वायरस।
- लाइम रोग।
- चिकनगुनिया।

मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के उपाय

-कूलर की साफ सफाई नियमित रूप से करें।
-गमलें में पानी जमा न होने दें।
-पानी की टंकी की सफाई समय पर करें।

- फुल बाजू के कपड़े पहनें।
- घर व आसपास की जगह की साफ सफाई करें।
भिवानी में पिछले पांच सालों केस

साल मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जेई और एईएस

2019 3 13 0 0

2020 1 49 0 0



2021 0 356 0 0



2022 1 123 0 0



2023 1 278 0 0



2024 0 0 0 0
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व डेंगू दिवस पर पीएचसी, सीएचसी से लेकर जिला मुख्यालय पर भी जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे। हम लोगों को अपने आसपास पानी का ठहराव नहीं होने देने और मच्छर के लारवा को नहीं पनपने देने के लिए जागरूक करते हैं, स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर मच्छर के लारवा की जांच और ब्लड स्लाइड तैयार करने का भी काम करेंगे। जिला मुख्यालय पर भी वार्ड नौ को डेंगू आइसोलेशन वार्ड बनाया है। जिले भर में डेंगू मरीजों के लिए 74 बेड भी आरक्षित हैं।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article