{"_id":"579ba52f4f1c1ba61521e577","slug":"hockey-hisar-girls-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार गर्ल्स बनी स्टेट हॉकी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार गर्ल्स बनी स्टेट हॉकी चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा में हिसार अंडर-17 गर्ल्स ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सोनीपत की टीम रनर अप तो पानीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को मुख्यातिथि डीईओ सुरेश कुमार, डीएसओ लक्ष्मण सैनी, डीवाईसीओ गंगादत्त ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
शुक्रवार को हुए खिताबी मुकाबले में हिसार की टीम ने सोनीपत को 3-1 से पराजित कर स्टेट लेवल विजेता बनी। तो सोनीपत को हार से संतोष करना पड़ा व रनर-अप ट्राफी हासिल की। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पानीपत ने झज्जर की टीम को 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीमों के खिलाड़ी व कोच को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सैनी व जिला युवा एवं कार्यक्रम अधिकारी गंगादत्त ने सम्मानित करते हुए उन्हे लगातार खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं प्री सुब्रतो फुटबॉल के मुकाबलों में हिसार ने फरीदाबाद को 3-0 से, जींद ने सिरसा को 1-0 से, कैथल ने झज्जर को 2-0 से तो मेजबान भिवानी ने रोहतक को 3-0 से हराया।
जिला सहायक खेल अधिकारी महेंद्र भादू व राकेश डीपीई ने बताया कि शनिवार को हिसार, जींद, कैथल, भिवानी के बीच सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सोमदत्त, मोतीलला, पिंकू, बिरेंद्र, सतेंद्र, अनिल, संदीप, विरेंद्र, जयबीर, गजानंद, प्रमोद, रविंद्र, दिलबाग, जोगेंद्र आदि का सहयोग रहा।