{"_id":"639772786896f92e5456c913","slug":"health-when-the-cold-increased-the-health-department-arranged-for-the-patients-to-sit-outside-the-opd-in-the-sun-bhiwani-news-hsr649553490","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य: ठंड बढ़ी तो मरीजों के लिए ओपीडी के बाहर धूप में स्वास्थ्य विभाग ने किया बैठने का प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य: ठंड बढ़ी तो मरीजों के लिए ओपीडी के बाहर धूप में स्वास्थ्य विभाग ने किया बैठने का प्रबंध
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में ज्यादा भीड़ होने के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहर डाले गए कुर्सि?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। ठंड बढ़ने के साथ जहां बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल में जांच करवाने आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों की ओपीडी में भीड़ लग जाती है। जिन्हें जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को परेशानी न हो, इसके लिए नागरिक अस्पताल की ओपीडी में कमरा नंबर की खुली जगह में सीमेंट व लोहे की कुर्सियां लगवाई है। ताकि वे धूप सेंक सकें और उन्हें खड़ा भी न होना पड़ा।
नागरिक अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के रोजाना 200 से अधिक नए मरीज जांच करवाने पहुंच रहे है। वहीं बच्चों, बुजुुर्गों, युवाओं हर वर्ग में बीमारियों का संक्रमण हो रहा है। सोमवार को एक दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी खुली तो करीब 1200 मरीज जांच करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें से 230 मरीज फिजिशियन कक्ष, 190 बाल रोग विशेषज्ञ, 160 हड्डी रोग विशेषज्ञ, 150 सर्जन, 120 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 60 मरीज त्वचा रोग व कुछ अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज पहुंचे। अस्पताल में जांच करवाने आए मरीजों व सुरक्षा कर्मचारियों में चिकित्सक कक्ष के बाहर नोकझोंक भी हुई। वहीं दवाइयां की खिड़की और चेकअप स्लीप विंडो पर भी मरीज व तीमारदार अस्पताल के कर्मचारियों के साथ उलझते नजर आएं। इन दिनों मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण लोगों का स्वास्थ्य विभाग बिगड़ रहा है। अधिकतर लोग सर्दी की चपेट में आ रहे है, जिसके कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे है। हालांकि सुबह और शाम को हो रही ठंड के चलते लोग स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े पहनें नजर आए रहे हैं। नागरिक अस्पताल में कार्यरत सीनियर फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम घर से निकलने में परहेज करें। गर्म पानी ही पीएं और ठंडी चीजों का सेवन न करें।
अस्पताल में जांच करवाने आने वाले मरीजों को सर्दी के सीजन में बैठने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए ओपीडी के नंबर 27 में अलग से कुर्सियां लगवाई है। जहां मरीज अपनी बारी आने तक धूप में बैठकर आराम कर सकते है। इन दिनों बुखार, खांसी व जुकाम के मामले बढ़ रहे है तो ऐसे में नागरिक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और ठंडी चीजों का सेवन न करें।
विज्ञापन
- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।