फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE will take 8th class examination of all schools in Haryana

हरियाणा: एचबीएसई लेगा सभी विद्यालयों की 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, सीबीएसई सहित हर बोर्ड के स्कूल को कराना होगा पंजीकरण

Wed, 29 Dec 2021 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 08:44 PM IST
सार

शिक्षा बोर्ड ने आठवीं की बोर्ड परीक्षा अंतिम बार 2010 में संचालित करवाई थी। 11 साल बाद फिर से आठवीं की बोर्ड परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन
HBSE will take 8th class examination of all schools in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी विद्यालयों (सीबीएसई और अन्य शिक्षा बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यालयों) में आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Year Ender 2021: पंजाब से उठे किसान आंदोलन को हरियाणा से मिला बल, राजनीतिक हलचल हुई तेज, कईं बार बनी टकराव की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी द्वारा आठवीं कक्षा की परीक्षा देने से पूर्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से नामांकन करवाया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्णय अनुसार परीक्षार्थियों के पंजीयन से पहले प्रत्येक विद्यालय जो कि हरियाणा राज्य के अधिकार क्षेत्र में स्थित है, उनके द्वारा स्वयं को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कि अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: टोहाना के दो युवकों की हादसे में मौत, पानीपत विधायक की गाड़ी में लगाई आग

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने आठवीं की बोर्ड परीक्षा अंतिम बार 2010 में संचालित करवाई थी। अब करीब 11 साल के  लंबे अंतराल बाद फिर से शिक्षा बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed