फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 29 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: टोहाना के दो युवकों की हादसे में मौत, पानीपत विधायक की गाड़ी में लगाई आग

Wed, 29 Dec 2021 06:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 06:17 PM IST
सार

मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे टोहाना के दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित एमएलए हॉस्टल में मंगलवार देर रात कार सवार युवकों ने भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज की कार को आग लगा दी।

विज्ञापन
Haryana Top News 29 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में साठ वर्ष की आयु पूरी होने पर वृद्धावस्था पेंशन खुद ब खुद लग जाएगी। जिन लोगों के पास जन्मतिथि का कोई साक्ष्य नहीं है, उनकी जन्मतिथि को सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रणाली पर सरकार जल्द विचार करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास में पूरे प्रदेश के एडीसी को बैठक के दौरान ये बातें बताईं। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


फतेहाबाद: मंत्री देवेंद्र बबली के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे टोहाना के दो युवकों की हादसे में मौत, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे टोहाना के दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चंडीगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पढ़े विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


चंडीगढ़: पानीपत विधायक प्रमोद विज की फॉर्च्यूनर गाड़ी युवकों ने फूंकी, धू-धूकर जली, पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित एमएलए हॉस्टल में मंगलवार देर रात कार सवार युवकों ने भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज की कार को आग लगा दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सेक्टर- तीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार रात साढ़े 12 बजे की है।एमएलए हॉस्टल में संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि कार में सवार तीन युवक आए थे।  पढ़े विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार: देवेंद्र बबली का दबाव काम आया, कमल गुप्ता ने संघ के रिश्तों से पाई झंडी, कई विधायकों के अरमानों पर फिरा पानी
हरियाणा मंत्रिमंडल के ताजा विस्तार ने अनेक विधायकों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। भाजपा और जजपा के कुल मिलाकर 6 से 7 विधायक मंत्री बनना चाह रहे थे लेकिन देवेंद्र बबली जजपा नेतृत्व पर दबाव बनाकर सरकार का हिस्सा बनने में सफल रहे। डॉ. कमल गुप्ता ने संघ के रिश्तों और अपनी बेबाक छवि के कारण झंडी पा ली। पढ़े विस्तृत खबर...

Year Ender 2021: पंजाब से उठे किसान आंदोलन को हरियाणा से मिला बल, राजनीतिक हलचल हुई तेज, कईं बार बनी टकराव की स्थिति
तीन कृषि कानूनों के विरोध में उठे किसान आंदोलन की शुरुआत भले ही पंजाब से हुई थी, लेकिन आंदोलन को बल हरियाणा से मिला। हरियाणा से आंदोलन को जो मजबूती मिली वह इतिहास में दर्ज हो गई। किसान आंदोलन का केंद्र भी हरियाणा का टीकरी और कुंडली बॉर्डर ही रहा। 28 जनवरी के बाद राकेश टिकैत का आंदोलनकारी नेताओं में कद बढ़ा तो लगा कि आंदोलन का मुख्य मंच अब गाजीपुर स्थानांतरित हो जाएगा, लेकिन इसके बाद भी संयुक्त किसान मोर्चा के तमाम छोटे-बड़े फैसले हरियाणा के कुंडली बॉर्डर से ही लिए गए। पढ़े विस्तृत खबर...


हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल को मंत्रालय सौंपे जाने पर फंसा पेच, अनिल विज खफा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- कोई नाराजगी नहीं
मंगलवार को हरियाणा में दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एक टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली हैं तो दूसरे हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता हैं। देवेंद्र सिंह बबली को विकास एवं पंचायत विभाग मिल गया है लेकिन डॉ. कमल के विभागों पर देर रात तक फैसला नहीं हो पाया। कमल गुप्ता आठवें और देवेंद्र सिंह बबली सातवें तल से मंत्रालय चलाएंगे। पढ़े विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed