फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana's agriculture minister said that tidding coming in Haryana due to Rajsthan

राजस्थान में नहीं हो पा रहा टिड्डियों पर नियंत्रण, इसलिए हरियाणा में आ रहीं : जेपी दलाल

Fri, 31 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana's agriculture minister said that tidding coming in Haryana due to Rajsthan
लोहारू (भिवानी)। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राजस्थान में टिड्डी पर नियंत्रण न होने की वजह से हरियाणा के कई जिलों में बार-बार टिड्डी दलों के हमले हो रहे हैं। राजस्थान में टिड्डी प्रजनन की गति काफी तेज है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि टिड्डियों पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इस साल टिड्डी दलों के हरियाणा में और भी हमले हो सकते हैं। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के किसानों की सजगता और सहयोग से टिड्डियों पर कृषि विभाग पूरी तरह से नियंत्रण करेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि टिड्डी दलों के किसी भी प्रकार के हमले से निपटने के लिए दवाओं को छिड़काव के लिए ड्रोन की व्यवस्था कर ली गई है। यदि आवश्यकता पड़ी तो हेलीकाप्टर से भी छिड़काव करवाया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार टिड्डियों के मामले में पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि टिड्डी दलों पर नियंत्रण के लिए ट्रैक्टरों द्वारा छिड़काव सबसे अधिक कारगर है, क्योंकि ट्रैक्टर को हर कोने में ले जाया जा सकता है। कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों ने सावधानी बरतने और सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग से ही प्रदेश में टिड्डियों का सफाया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed