फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Arvind Kejriwal said- BJP government at the center is planning to implement agricultural laws again

Haryana: अरविंद केजरीवाल बोले- केंद्र की भाजपा सरकार फिर से कृषि कानूनों को लागू करने की बना रही योजना

Wed, 25 Sep 2024 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 08:31 PM IST
सार

भिवानी में केजरीवाल बोले कि कंगना दो दिन पहले कृषि कानून फिर से लागू करने का बयान दे चुकीं हैं। उन्होंने वादा किया कि हरियाणा में बिजली को फ्री किया जाएगा, बकाया बिल भी माफ होंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम सरकार का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
Haryana: Arvind Kejriwal said- BJP government at the center is planning to implement agricultural laws again
शहर के हुडा पार्क में आयोजित रैली को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने अंदेशा जताया है कि भाजपा तीन कृषि कानूनों को फिर से लाने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता कंगना रणौत ने दो दिन पहले कृषि कानून फिर से लाने का बयान दिया है।

विज्ञापन


भाजपा की यह योजना जनता को समझनी चाहिए, क्योंकि किसानों के कड़े संघर्ष के बाद यह तीन काले कानून वापस लिए गए थे। यह बात उन्होंने बुधवार को भिवानी के हुडा सेंट्रल पार्क ग्राउंड में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इंदु शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


केजरीवाल ने वादा किया कि पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी बिजली को मुफ्त किया जाएगा और बकाया बिलों को माफ किया जाएगा। हरियाणा में बेहतर स्कूली शिक्षा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये सम्मान भत्ता के वादों को पूरा किया जाएगा क्योंकि हरियाणा में कोई भी सरकार आम आदमी पार्टी की सहायता के बगैर नहीं बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने उन्हें बेईमान व भ्रष्टाचारी दर्शाने के लिए झूठे मुकदमे बनाकर उनके साथियों व उन्हें जेल में रखा। फरवरी में दिल्ली में चुनाव है। जब तक उन पर बेईमानी का कलंक धुल नहीं जाता, तब तक वे मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। यह कलंक धोने का कार्य फरवरी के चुनाव में दिल्ली की जनता करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed