Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog in the morning, intensifying cold at night; minimum temperature reaches 10 degrees.

Bhiwani News: सुबह धुंध, रात को बढ़ रही ठंड, 10 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, intensifying cold at night; minimum temperature reaches 10 degrees.
भिवानी के रेलवे स्टेशन के समीप छाई स्मॉग।
भिवानी। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ रही है वहीं सुबह हल्की धुंध और स्मॉग छाने लगा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह खेतों में हल्की धुंध दिखाई देने लगी है। मौसम में बदलाव के बीच जिले के किसान गेहूं की पछेती बिजाई में जुटे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. बाली के अनुसार गेहूं की बिजाई के लिए एक से 20 नवंबर तक का समय सबसे उपयुक्त रहता है लेकिन इसके बाद भी कई किसान बिजाई कर रहे हैं। खासकर धान की रोपाई करने वाले किसान खेत खाली होने के बाद अब रबी सीजन की फसल की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर में पड़ने वाला पाला गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होता है। जिन किसानों ने करीब 15 दिन पहले गेहूं की बिजाई की है, उन्हें हल्की सिंचाई करनी चाहिए। तापमान में गिरावट के चलते रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है, जिसका असर अब सुबह के मौसम में भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छाए हल्के स्मॉग का असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ा। सड़कों पर दृश्यता प्रभावित होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही वहीं ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से करीब आधे से पौने घंटे की देरी से पहुंचीं। मौसम में आए इस बदलाव के साथ सुबह और रात के तापमान में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed