{"_id":"661c5a576a63a7dbd102d0a4","slug":"grand-procession-taken-out-in-the-city-on-ambedkar-jayanti-gave-message-of-following-ideals-in-life-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116028-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आंबेडकर जयंती पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, दिया जीवन आदर्शों पर चलने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आंबेडकर जयंती पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, दिया जीवन आदर्शों पर चलने का संदेश
Mon, 15 Apr 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर भिवानी में जिलास्तरीय जयंती एवं शोभायात्रा का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम शहर की प्रमुख आंबेडकर संस्थाओं द्वारा बैंक कॉलोनी में आयोजित किया। डॉ आंबेडकर महासभा के प्रदेश प्रवक्ता परमहंस चोपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत विजेंद्र दास महाराज गुलाब दासी आश्रम हांसी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आंबेडकर महासभा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गोलपुरिया ने की। विशिष्ट अतिथि विष्णु चेयरमैन कलानौर, सूबेदार रमेश चोपड़ा, महेंद्र सिंह ओड, रमेश तंवर, सत्यजीत पिलानिया, श्योनंद ग्रेवाल, सुशील वर्मा मौजूद रहे। शहर भर में बाबा साहेब के जीवन आदर्शों पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ। कार्यक्रम में राजेंद्र जोगपाल, जोगेंद्र सिंह जादू, राजकुमार पूर्व सरपंच तिगड़ाना, सुनील गोलपुरिया, दीपचंद इंस्पेक्टर, कर्म पार्षद, जयबीर रंगा पार्षद, मदन तंवर पार्षद, प्रतिनिधि अजय चौधरी पार्षद, प्रतिनिधि अभिषेक दुग्गल पार्षद, प्रतिनिधि राजेंद्र जोगपाल रहे।
संविधान सम्मान दिवस समारोह के रूप में मनाई डाॅ. आंबेडकर जयंती
भारत रत्न डा. बीआर आंबेडकर जन्मदिवस समारोह संविधान सम्मान दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। दादरी गेट स्थित डाॅ. आंबेडकर छात्रावास में आयोजित जिला स्तरीय जयंती समारोह में सर्व समाज को एक मंच पर आमंत्रित किया। कार्यक्रम आयोजन समिति डाॅ. भीमराव आंबेडकर समाज सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम में समाज की 10 संस्थाओं ने भागेदारी की। समारोह में युवा प्रतिभाओं, सामाजिक संस्थाओं,खेल खिलाडि़यों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।