फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fresher's party organized in Vaish College

क्षमता के अनुसार अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें : प्राचार्य डॉ. संजय गोयल

Thu, 03 Oct 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fresher's party organized in Vaish College
वैश्य महाविद्यालय भिवानी में आयोजित फ्रेशर पार्टी में प्रतिभागी विजेता विद्या​र्थियों के साथ मह
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय के सभागार में स्वपोषित विभाग की ओर से मंगलवार को बीबीए, बीसीए, बीकाॅम, एमएससी मैथ, एमकाॅम, एमएससी कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, वैश्य महाविद्यालय के स्वपोषित विभाग के डायरेक्टर डाॅ. प्रोमिला सुहाग, सुनील कुमार सन्नी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि जब भी हमारे बीच कोई नया व्यक्ति आता है तो हम अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप उसका स्वागत करते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वो अपनी क्षमता के अनुसार अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें।
विज्ञापन

डाॅ. प्रोमिला सुहाग ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए की वो अपने भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए एकाग्रता के साथ अपना लक्ष्य निर्धारण करते हुए आगे बढ़े। फ्रेशर विद्यार्थियों को अपने सीनियर विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर बड़ी मेहनत एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। फ्रेशर पार्टी में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों में छात्र मयंक यादव को मिस्टर फ्रेशर व छात्रा आरती को मिस फ्रेशर व छात्र सक्षम को मिस्टर पर्सनालिटी व छात्रा गरिमा को मिस पर्सनालिटी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार स्नातकोत्तर स्तर में छात्र साहिल को मिस्टर फ्रेशर व छात्रा निकिता को मिस फ्रेशर और छात्र अमन को मिस्टर पर्सनालिटी व छात्रा निशा को मिस पर्सनालिटी चुना गया। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर में छात्र केशव को मिस्टर टैलेंट व छात्रा वैशाली को मिस टैलेंट चुना गया। फ्रेशर पार्टी में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed