फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four firecracker bullets seized from silencer

Bhiwani News: साइलेंसर से पटाखे बजाने वाली चार बुलेट जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four firecracker bullets seized from silencer
दादरी गेट पर बुलेट बाइक को इंपाउंड करते ट्रैफिक पुलिस एएसआई रणबीर सिंह।
भिवानी। बुलेट बाइक के साइलेंसर में बदलवाकर पटाखे बजाने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस ने शिंकजा कस दिया है। भिवानी पुलिस अधीक्षक नरेंन्द्र बिजारणिया की चेतावनी के बाद साइलेंसर से पटाखे बजाने वालों पर अब भिवानी यातायात पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस भिवानी के एएसआई रणबीर सिंह ने चार बुलेट बाइक व तीन अन्य बाइकों को जब्त की। वहीं उन्होंने एक तेज आवाज में साउंड बाजने वाले ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। हर रोज ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ऐसे मनचलों की बाइकों के भारी भरकम चालान करके उन्हें जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

एएसआई रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ दादरी गेट क्षेत्र पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन बुलेट बाइक जोकि शहर में पटाखे बजाते हुए चला रहे थे, उनको जब्त किया। वहीं तीन अन्य बाइक जिनके कागजात पूरे नहीं थे उन्हें भी जब्त किया गया। इसके बाद तेज आवाज में साउंड बजाने वाले एक ट्रैक्टर चालक को भी पूछताछ के लिए रुकवाया गया। उस पर कागजात न होने और तेज आवाज में गाने बजाने की परमिशन संबंधित पूछताछ की और संतुष्टिजनक जवाब न देने पर उसे जब्त कर लिया गया। वहीं महम गेट क्षेत्र से भी एक पटाखे बजाने वाले वाहन के साथ एक अन्य बुलेट को जब्त किया। इसके साथ ही एएसआई रणबीर सिंह ने वाहन चालकों को जागरूक किया और यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


नियम तोड़ने पर किए 22 हजार के चालान
एक अन्य टीम ने भी 22 हजार के चालान किए वहीं एसआई सुरेश कुमार व उनकी टीम ने भी शहर के अनेक स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान किया गए। एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होने शहर के बावड़ी गेट, महम बड चौक, नजदीक हालवास गेट स्थानों पर वाहन चालकों के कागजात चैक किए और नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के लगभग 22 हजार के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed