{"_id":"0ae9e0baf8266b66ec406a97dfc210ee","slug":"found-in-the-plot-of-the-two-month-fetus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट में मिला दो माह का भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट में मिला दो माह का भ्रूण
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खानक में ममता तार-तार होते देखी गई। किसी ने गांव के खाली पडे़ प्लॉट में करीब दो माह का भ्रूण डाल दिया। ग्रामीणों द्वारा भ्रूण देखे जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर लिंग जांच के लिए भिवानी भेज दिया। वहीं अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गांव खानक में बस स्टैंड के नजदीक खाली पडे़ प्लॉट में किसी महिला द्वारा करीब दो माह का भ्रूण डाल दिया गया। दिन निकलने के साथ ही सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर इस भ्रूण पर पड़ी तो गांव में कौतूहल मच गया। इसका समाचार सुन ग्रामीण हरीश जिंदल ने घटना की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
करीबन दस बजे थाना प्रभारी नरेंद्रपाल मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। इसके बाद लिंग जांच के लिए भ्रूण भिवानी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जांच नहीं होने के कारण भ्रूण पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नरेंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर लिंग जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इस बाबत अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कोई टीम वहां नहीं पहुंची मामले को पुलिस देख रही है।