फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ‌fire,field, farmer, charkhidadri,water wheat

आग से नौ एकड़ का भूसा जलकर राख

Sun, 23 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 23 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
गांव मालकोष में शनिवार को शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग से नौ एकड़ में रखा भूसा जलकर राख हो गया। आंधी ने आग की लपटों को और फैला दिया। दमकल विभाग की गाड़ी सहित पानी के टैंकरों की मदद से ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को तीन बजे आई तेज आंधी से हुए शार्ट सर्किट के चलते खेतों में आग लग गई। आंधी तेज होने के कारण आग फैलती चली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव खरककलां से पानी के टैंकरों से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग फैलती चली गई। इसके बाद मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन


चरखी दादरी से दो और भिवानी से एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मेहनत के बाद आग को बुझाया। आग लगने से किसान हुक्म सिंह की ढाई एकड़, अनूप सिंह की चार एकड़ और जंगबीर सिंह की ढाई एकड़ भूमि में गेहूं की कंबाइन से कटाई के बाद रखा भूसा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed