फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers were encouraged to do gardening instead of traditional farming

Bhiwani News: किसानों को परंपरागत खेती की जगह बागवानी के लिए किया प्रेरित

Thu, 19 Dec 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers were encouraged to do gardening instead of traditional farming
झांझड़ा हसनपुर में किसान जागरूकता शिविर के दौरान पौधारोपण करते एसडीएम मनोज दलाल व अन्य।
लोहारू। गिगनाउ के अर्ध शुष्क बागवानी उत्कृष्टता केंद्र व ग्राम पंचायत की ओर से गांव झांझड़ा हसनपुर में किसान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को सब्जी की खेती व बागवानी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर मेंं एसडीएम मनोज दलाल मुख्य अतिथि के शामिल हुए।
विज्ञापन


एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि किसानों को अपनी आय में इजाफा करने के लिए जरूरी है कि वे परंपरागत खेती के बजाय आधुनिक और बागवानी फसलों की ओर रुख करें। बागवानी खेती के माध्यम से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना से खेती करके पानी का संरक्षण करना चाहिए। सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 85 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की किसान हित की योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में बागवानी केंद्र से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार, बागवानी विकास अधिकारी डॉ कमल कुमार हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग से डॉ. देवेंद्र ने भी किसानों को सब्जी उत्पादन और बागवानी फसलों की जानकारी दी। डॉ. सचिन ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं व नीतियों की जानकारी दी और अन्य गतिविधियों जैसे की प्रशिक्षण कार्यक्रम, सब्जी की पौध तैयार करना, फलों के पौधे किसानों को उचित दाम पर देना के बारे में जानकारी दी।

डॉ. देवेंद्र ने खुला क्षेत्र में सब्जी की खेती करने की तकनीकी जानकारी दी और डॉ. कमल ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर मा. श्याम सुंदर सांगवान, सचिन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। शिविर के बाद एसडीएम ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed