फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, kitlana toll, kisan mahapanchyat today

कितलाना टोल पर किसान महापंचायत आज, चढूनी, युद्धवीर करेंगे संबोधित

Sun, 11 Apr 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, kitlana toll, kisan mahapanchyat today
कितलाना टोल पर नारेबाजी करते हुए किसान । संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। किसान आंदोलन में तेजी लाने के मकसद से कितलाना टोल पर रविवार को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। टोल पर चले रहे अनिश्चितकालीन धरने पर वक्ताओं ने कहा कि इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह के साथ प्रदेश भर की खाप, किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी संगठन भाग लेंगे। किसान महापंचायत को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएपी की बढ़ी कीमतों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती थी लेकिन डीएपी के कट्टे की कीमत एक बार में सात सौ रुपये बढ़ाने से लागत जरूर दोगुनी कर दी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये मूल्य वसूला गया तो किसान सरकार को हिलाकर रख देंगे। कितलाना टोल पर 107वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, बलवंत नंबरदार, दिलबाग ग्रेवाल, ईश्वर शर्मा चरखी, बीरमति डोहकी, गंगाराम श्योराण, कमल प्रधान ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने भारत बंद के दौरान किसान व महिलाओं पर बनाये मुकदमों की निंदा करते हुए कहा कि ये मुकदमे रद्द नहीं किए तो किसान सरकार की जेल भरने को तैयार हैं।
विज्ञापन

मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर सुरजभान सांगवान, मंगल सुई, सुरेश फौगाट, कप्तान रामफल, धर्मपाल महराणा, राजकुमार हड़ौदी, धर्मेन्द्र छपार, सरदारा राम, रणबीर छपार, सत्यवान कालुवाला, निहाल सिंह, सूबेदार सत्यवीर, शमशेर सांगवान, धर्मपाल मान, धर्मबीर समसपुर, मौजीराम, मीरसिंह निमड़ीवाली, परमजीत, बबलू फतेहगढ़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed