फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers, protest, kitlana toll

तीन कृषि कानूनों के विरोध में मनाया जाएगा काला दिवस : बिजेंद्र

Sat, 06 Mar 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
farmers, protest, kitlana toll
कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र श्योराण। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को जिले भर में काला दिवस मनाया जाएगा। ये एलान सर्वजातीय श्योराण खाप 25 के प्रधान और कितलाना टोल अध्यक्ष मंडल के सदस्य बिजेंद्र श्योराण ने कितलाना टोल पर चल रहे धरने पर किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हाथ मजबूत करने और कुम्भकर्णी नींद में सोई केंद्र सरकार को जगाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने काला दिवस मनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

सांगवान खाप 40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि काले दिवस के मौके पर कितलाना टोल के साथ जिले के हर गांव में काले झंडे फहराए जाएंगे और धरने पर काली पट्टी बांधकर तीन काले कानूनों की खिलाफत करेंगे। सर्वजातीय फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नंबररदार ने भी संबोधित किया। किसान नेता गंगाराम श्योराण, भाकियू के जिला प्रधान राकेश आर्य, कामरेड ओमप्रकाश और युवा कल्याण संगठन के संयोजक कमल प्रधान ने कहा कि किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए भिवानी शहर में काला दिवस मनाया जाएगा और चौराहों पर काले झंडे लहराए जाएंगे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, बिजेंद्र बेरला, रणधीर कुंगड़, मा. ओमप्रकाश, चंद्र हड़ौदी, पूर्व सरपंच निर्मला देवी, सुभाष यादव, राकेश आर्य ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर कप्तान रणधीर सिंह चहल, सूबेदार आजाद सिंह, राजू मान, धर्मेन्द्र छपार, जसबीर पेटवाड़, मीना, कमला, गुड्डी, मूर्ति, नत्थूराम फौगाट, वजीर, रघुबीर खटक, वेदपाल, सुरेश डोहकी, जोगेंद्र चरखी, मीर सिंह, देशराम भांडवा, बिजेंद्र दादा झोझू, कप्तान जयपाल, पूर्व सरपंच अत्तर सिंह बलाली, रत्तन सिंह बोहरा, प्रेम सिंह, शमशेर सांगवान, सुबेदार सत्यवीर, पूर्व सरपंच समुन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने नारेबाजी कर जताया रोष
तोशाम। किसान आंदोलन के सौ दिन पूरे होने पर भी केंद्र व राज्य सरकार को अन्नदाता पर रहम नहीं आया यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। यह विचार युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने तोशाम की अनाज मंडी में आयोजित किसानों के धरने में शामिल होने के बाद कमल सिंह ने कहा कि इस आंदोलन का असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा ही नहीं संसद भी भंग होगी और आंदोलन के सुखद परिणाम आएंगे। उन्होंने बताया कि कल काले बिल्ले लगाकर केंद्र व राज्य सरकारों के विरुद्ध आक्रोश जाहिर किया जाएगा। इस अवसर पर कमल सिंह के साथ सत्यवान सिंह, सुखबीर चेयरमैन, मुकेश नंबरदार, अजय नंबरदार, मुकेश शर्मा ढाणी माह, दयानन्द, सुरजीत चहल, रणबीर, जंगबीर हरदीप पंघाल आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed