फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers, moong kharid, mandi

किसानों को कच्ची पर्ची थमा मूंग खरीद में आढ़ती काट रहे चार किलो प्रति क्विंटल कांटा

Wed, 07 Oct 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
farmers, moong kharid, mandi
आढ़ती द्वारा बनाई गई कच्ची पर्ची जिसमें किसान की क्विंटल पर चार किलोग्राम काटा गया है। - फोटो : Bhiwani
तोशाम। अनाज मंडी में किसानों के साथ मूंग की खरीद में चार किलोग्राम प्रति क्विंटल कांटा काटकर मोटा चूना लगाया जा रहा है। किसानों से मूंग में नमी ज्यादा होने, झार लगाने के दर से काटा जा रहा है। पीड़ित किसान इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहा है। वहीं बढ़ा हुआ मूंग कहा जा रहा है, यह भी एक जांच का विषय है। किसान की मानें तो मंडी में दो से तीन व्यापारी मूंग खरीद रहें है और जमींदार के सामने काटा काटने की कंडीशन लगा रहे हैं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से मंडियों में मूंग व बाजरे की खरीद शुरू की गई थी। जिसके तहत जिन किसानों ने अपनी बाजरे व मूंग पोर्टल पर ऑनलाइन करवाई थी। उसके अनुसार ही बाजरा व मूंग किसानों से खरीदी जा रही है। लेकिन किसान की माने तो बाजरे को तो सभी आढ़ती ले रहे हैं मगर मूंग लेने में आढ़ती आनाकानी करते हैं। किसान फसल बेचने के चक्कर में मजबूर है। मंडी में मूंग बेचते समय किसान को करीब 250 से 280 रुपये का प्रति क्विंटल के हिसाब से नुकसान हो रहा है। किसान ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि किसान मजबूर है और उसको इस तरह उनको काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे हो रहा है घालमेल, जांच की दरकार
किसानों की फसल बेचते समय कांटा काटा जाना हर बार का मामला है। सरसों की बिक्री के समय भी दो किलोग्राम कांटा काटा गया था। मीडिया में मामला छाया तो कटौती बंद की गई। इस बार फिर से मूंग की फसल में किसानों का कांटा चार किलोग्राम प्रति क्विंटल काटा जा रहा है। किसान को पक्की पर्ची की जगह सफेद पर्ची पर हिसाब लिखकर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले किसान नेता
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने बताया कि नियमानुसार मंडी में आढ़ती किसी प्रकार का कांटा नहीं काट सकता। मार्केट कमेटी तुरंत प्रभाव से इस मामले में संज्ञान ले और आढ़तियों को इस बारे में नोटिस जारी करें। अगर किसी किसान के साथ गलत हो रहा है तो वे मार्केट कमेटी में इसकी लिखित शिकायत दें। फिर भी कार्रवाई नहीं होती तो भाकियू आंदोलन करेगी।
इस बारे में वेयर हाऊसिंग के परचेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed